फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Six injured including father and son in the fight

मारपीट में पिता-पुत्र समेत छह घायल

Thu, 31 Oct 2019 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
Six injured including father and son in the fight
परसपुर(गोंडा)। बहुवन मदार माझा गांव के मजरे तिवारी पुरवा में दो पक्षों में हुई मारपीट में पिता-पुत्र समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। मामले में दोनों पक्षों के आठ लोगों के खिलाफ थाना परसपुर में मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

थाना परसपुर क्षेत्र के ग्राम बहुवनमदार मांझा के मजरे तिवारीपुरवा निवासी त्रिभुवन यादव ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट के जरिये आरोप लगाया है कि उसके गांव के ही गोपाल यादव, रामतेज, रामदरश, रामकुमार तिवारी बुधवार सुबह उससे भिड़ गए। विरोध करने पर लाठी-डंडे से मारापीटा। उसके बेटे वीरेंद्र व रविंद्र बचाने दौड़े तो उन्हें भी मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी। त्रिभुवन यादव ने गोपाल यादव, रामतेज, रामदरश, रामकुमार तिवारी के खिलाफ मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष की शांति पत्नी रामगोपाल यादव ने दर्ज कराई रिपोर्ट के जरिये आरोप लगाया है कि रंजिश को लेकर उसके गांव के रहने वाले त्रिभुवन यादव, रविंद्र, वीरेंद्र, त्रिभुवन की पत्नी ने बुधवार सुबह लाठी-डंडे से उसे पीटना शुरू कर दिया। उसका पति रामगोपाल, बहू संजू पत्नी रामदरथ बचाने दौड़े तो उन्हें भी मारापीटा। शांति ने त्रिभुवन यादव, रविंद्र, विरेंद्र, त्रिभुवन यादव की पत्नी के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक रामअवतार सिंह यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed