फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Six dead, including 127 former headmistress from Corona, 127 infected

कोरोना से प्रधान- शिक्षिका समेत छह की मौत, 127 संक्रमित

Sun, 18 Apr 2021 07:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 07:16 PM IST
विज्ञापन
Six dead, including 127 former headmistress from Corona, 127 infected
गोंडा में जिला अस्पाल। - फोटो : GONDA
गोंडा। कोरोना संक्रमण से चिरेबसाना के निवर्तमान प्रधान, एक प्रधानाध्यापिका व बिजली कर्मी समेत छह लोगों की मौत हो गई है। जिले में रविवार को 127 नए कोरोना मरीज मिले हैं। जिनको होम आइसोसलेट किया गया है। कोरोना के कहर से जिले में रविवार को कोहराम मचा रहा है। अस्पताल में भर्ती कई मरीजों की हालत गंभीर होती जा रही है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना का कहर तेजी से फैल रहा है। संक्रमण से हो रही मौत भी बढ़ रही है। रविवार को बेलसर के चिरेबसना के निवर्तमान प्रधान संजय सिंह की मौत हो गई है। उनका कोविड हास्पिटल में इलाज चल रहा था।
विज्ञापन

उनकी पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव हैं और घर में ही आइसोलेट हैं। इसी तरह सिविल लाइन निवासी बिजली कर्मचारी इकबाल अहमद की कोरोना संक्रमण से मौत हो गयी। इकबाल विद्युत उपकेंद्र सुभागपुर में संविदाकर्मी के रूप में काम कर रहा था। पिछले सप्ताह कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से उसे कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सुबह उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के सुभाष नगर निवासी अज्जू श्रीवास्तव की एक निजी अस्पताल में कोरोना संक्रमण से मौत हो गयी। वहीं एससीपीएम अस्पताल में एक युवक की तथा लखनऊ में भर्ती एक लोग की मौत हुई है। रुपईडीह ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय परसा फरेंदा शुक्ला की प्रधानाध्यापिका विजयलक्ष्मी की मौत हो गई।

जिले में कोरोना केसों में कमी नही आ रही है। अस्पताल की स्थिति भी बदहाल होती जा रही है। नए मरीजों के आने से इलाज में कठिनाई हो रही है। अस्पताल में संसाधनों की कमी भी है और इससे मरीजों को संकट का सामना करना पड़ रहा है। लगातार एक सप्ताह से सौ से अधिक ही केस सामने आ रहे हैं। एक दिन तो तीन सौ से अधिक केस सामने आ गए थे। जांच का दायरा बढ़ने के साथ ही केसों की संख्या भी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed