फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Sitting on lay seminary teacher

अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे मदरसा शिक्षक

Thu, 02 Jul 2015 11:28 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 02 Jul 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
मानदेय व अंशदान के भुगतान की मांग को लेकर मदरसा शिक्षकों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन गुरुवार को शुरू हो गया। कलेक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठे मदरसा शिक्षकों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तत्काल मानदेय व अंशदान का भुगतान किए जाने की मांग की। रमजान माह में रोजा रखने वाले मदरसा शिक्षकों ने धरना स्थल पर ही नमाज पढ़ी तथा वहीं इफ्तार भी किया।
विज्ञापन


इस्लामिक मदरसा आधुनिकरण शिक्षक संघ के प्रदेश प्रवक्ता मोहम्मद सलीम खां के नेतृत्व में मदरसा शिक्षकों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए मोहम्मद सलीम ने कहा कि बार-बार आश्वासन के बावजूद अधिकारियों द्वारा मदरसा शिक्षकों को मानदेय का भुगतान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


अधिकारी मदरसा शिक्षकों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहे है। उन्होंने कहा कि जब तक अंशदान व मानदेय का भुगतान नहीं किया जाएगा तब तक धरना जारी रहेगा। जिलाध्यक्ष अब्दुल सलाम ने कहा कि मानदेय व अंशदान भुगतान के लिए जो भी शिक्षक धरने पर बैठे हैं वह मांगे पूरी न होने तक धरना स्थल पर ही सहरी व इफ्तार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नमाज भी धरना स्थल पर ही पढ़ी जाएगी। रोजा रहने वाले मदरसा शिक्षकों ने गुरुवार को धरना स्थल पर ही नमाज पढ़ी तथा शाम को इफ्तार भी किया। इस अवसर पर मोहम्मद समी खान, फरीउद्दीन, नसीम खान, राज किशोर, जाकिर अहमद, अतीकुर्रहमान सहित तमाम मदरसा शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed