फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Sir, they did not allow the pavement to be laid and closed the road

Gonda News: साहब, नहीं लगाने दिए खड़ंजा, बंद कर दिया रास्ता

Sat, 27 Dec 2025 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 27 Dec 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Sir, they did not allow the pavement to be laid and closed the road
देहात कोतवाली में जनसमस्याएं सुनते कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह। स्रोत: सोशल मीडिया 
गोंडा। कोतवाली देहात के सिसऊर अंदूपुर निवासी विशुनजीत वर्मा ने शनिवार को देहात कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया। कहा कि साहब, खेत को जाने के लिए गांव सभा की जमीन से रास्ता निकला है। उसी से वह लोग अपने खेत में जाते हैं। खेत में गन्ने की फसल लगी है। इस समय उसको कटवाना है।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि विपक्षी ने जबरदस्ती रास्ता बंद कर दिया है। उस पर लकड़ी रख दिया है। विपक्षी के घर की महिलाएं भी अभद्रता करती हैं। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने संबंधित क्षेत्र के दरोगा को तत्काल मामले का निस्तारण कराने के निर्देश दिए हैं। परसा सोहसा के अब्दुल रज्जाक ने शिकायती पत्र देकर कहा कि पुश्तैनी रास्ते पर जाने से कुछ लोग रोक रहे हैं। प्रधान की ओर से खड़ंजा लगवाया जा रहा था आरोपी उसे भी नहीं लगाने दे रहे हैं। इस पर कोतवाल ने सालपुर चौकी इंचार्ज को जांच व व कार्रवाई का निर्देश दिया। कोयली जंगल के संतोष मौर्य ने शिकायत किया कि विपक्षी ने चकरोड को काटकर अपने खेत में मिला लिया है। मना करने पर जान से मारने की धमकी देता है। देहात कोतवाल ने बताया कि सभी मामलों में संबंधित को कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed