फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Sir, the powerful are occupying the land, no action is being taken

Gonda News: साहब, जमीन पर कब्जा कर रहे दबंग, नहीं हो रही कार्रवाई

Sat, 13 Dec 2025 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Sir, the powerful are occupying the land, no action is being taken
करनैलगंज कोतवाली में जनसमस्याएं सुनते कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय। - संवाद 
गोंडा। नगर कोतवाली में शनिवार को समाधान दिवस में अतुल वर्मा निवासी रानीजोत ने बताया कि उनकी जमीन पर कुछ लोग अवैध रूप से कब्जा कर रहे हैं। इस पर राजस्व व पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया।
विज्ञापन

अतीक अहमद निवासी केशवपुर पहड़वा ने बताया कि जमीन का मामला काफी दिनों से लंबित है। निस्तारण नहीं हो पा रहा है। सिटी मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा ने टीम गठित कर मामले का निस्तारण करने का निर्देश दिया। नगर कोतवाल विवेक त्रिवेदी समेत अन्य मौजूद रहे। देहात कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने मामलों की सुनवाई की। यहां विजय कुमार निवासी भकुरहा ने शिकायत की। कहा पट्टीदारों ने रास्ते पर कूड़ा रख दिया है। नानबाबू निवासी भुलभुलिया ने कहा कि महान निर्माण करा रहे हैं। विपक्षी जमीन को अपना बताकर निर्माण रोक रहे हैं। इस पर संबंधित को निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

करनैलगंज कोतवाली में कुल नौ शिकायतें प्राप्त हुईं। कचनापुर सीरपुरवा निवासी सुशीला ने बताया कि बेटी पूनम की शादी के बाद ससुराल पक्ष द्वारा दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र प्रताप राय ने संबंधित को निर्देश दिया। राजस्व निरीक्षक राम बहादुर पांडेय व ईश्वर शरण तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खरगूपुर में समाधान दिवस में चौरी परिहार के छविराम वर्मा ने शिकायत की। कहा कि जमीन से संबंधित विवाद में अब तक पांच बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने कार्रवाई के निर्देश दिए। राजस्व निरीक्षक देवी प्रसाद सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed