फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Sir, please get my house vacated

Gonda News: साहब, मेरा घर खाली करा दीजिए

Sat, 03 Oct 2026 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 03 Oct 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Sir, please get my house vacated
संपूर्ण समाधान दिवस में सुनवाई करते अ​धिकारी। संवाद
रुपईडीह/तरबगंज/मनकापुर/करनैलगंज। पति की मौत के बाद अपना घर पाने के लिए 10 साल से अधिकारियों के चक्कर काट रही भाले सुल्तानपुरवा निवासी विधवा सावित्री देवी शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में डीआईजी अशोक कुमार के सामने पहुंचीं। हाथ जोड़कर बोलीं, ‘साहब, मेरा घर खाली करा दीजिए।’ डीआईजी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सीओ और प्रभारी निरीक्षक को पुलिस-राजस्व की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जांच कराने और नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सावित्री ने बताया कि 10 साल पहले उन्होंने एक रिश्तेदार को 15 दिन रहने के लिए मकान दिया था। आरोप है कि रिश्तेदार ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर मकान पर कब्जा कर लिया। मनकापुर तहसील में 137 शिकायतें आईं, छह का मौके पर निस्तारण हुआ।
विज्ञापन

सदर तहसील में चुंगी नाका मेवातियान निवासी संतोष गुप्ता ने बताया कि जुलाई 2020 में पति शिवबाबू गुप्ता की करंट लगने से मौत हो गई थी। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना का लाभ अब तक नहीं मिला। डीएम प्रियंका निरंजन ने 135 शिकायतें सुनीं और पांच का मौके पर निस्तारण किया। तालाब, चकरोड, नाली और अतिक्रमण के मामलों में संयुक्त कार्रवाई की फोटो-वीडियोग्राफी कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तरबगंज तहसील में कटहा की माया देवी ने पति और दो बेटों की मौत के बाद जमीन पर कब्जे की कोशिश और धमकी की शिकायत सीआरओ रिंकी जायसवाल से की। यहां 88 शिकायतें आईं, पांच का निस्तारण हुआ। करनैलगंज में 41 शिकायतें आईं, लेकिन एक का भी मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। बिजली के खंभे, खतौनी में नाम दर्ज करने और जमीन पर कब्जे से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रहीं।

संपूर्ण समाधान दिवस में सुनवाई करते अधिकारी। संवाद

संपूर्ण समाधान दिवस में सुनवाई करते अधिकारी। संवाद

संपूर्ण समाधान दिवस में सुनवाई करते अधिकारी। संवाद

संपूर्ण समाधान दिवस में सुनवाई करते अधिकारी। संवाद

संपूर्ण समाधान दिवस में सुनवाई करते अधिकारी। संवाद

संपूर्ण समाधान दिवस में सुनवाई करते अधिकारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed