{"_id":"6939b454c956b300fc086894","slug":"sir-9921-work-completed-gonda-news-c-100-1-slko1026-148617-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआईआर : 99.21 फीसदी काम पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआईआर : 99.21 फीसदी काम पूरा
Wed, 10 Dec 2025 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 10 Dec 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत गणना प्रपत्र जमा करने का बृहस्पतिवार को अंतिम दिन है। वैसे अब तक 99.21 फीसदी काम पूरा हो चुका है। शेष मतदाताओं के सत्यापन को लेकर प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। जिला स्तरीय अधिकारियों को लगाया गया है।
जिले में 99.21 प्रतिशत मतदाताओं के गणना प्रपत्र का डिजिटाइजेशन हो गया है। प्रशासन ने लोगों से कहा है कि यदि गणना प्रपत्र भरने में किसी प्रकार की दिक्कत हो तो मतदाता जिला संपर्क केंद्र के टोल फ्री नंबर 1950 पर काॅल सकते हैं। यहां तैनात कर्मी जिज्ञासा का समाधान कराएंगे। इसके अतिरिक्त यह भी व्यवस्था की गई है कि वर्ष 2003 के एसआईआर की मतदाता सूची से मिलान करके अगर आवश्यकता होगी तो संबंधित के दस्तावेज मांगे जाएंगे। 11 दिसंबर से पहले अपना गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ को जमा कराना होगा, जिससे मतदाता सूची में नाम दर्ज किया जा सके। हालांकि राजनीतिक दलों ने भी एसआईआर को लेकर पदाधिकारियों को क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी है। इसकी माॅनीटरिंग भी की जा रही है।