फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Shuffle in deployment of 15 policemen

चार उपनिरीक्षकों समेत 15 पुलिसकर्मियों की तैनाती में फेरबदल

Fri, 13 Dec 2019 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
Shuffle in deployment of 15 policemen
गोंडा। पुलिस अधीक्षक ने गुरुवार की देर रात कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करने के लिए चार उपनिरीक्षकों समेत 15 पुलिसकर्मियों की तैनाती में फेरबदल किया है। एसपी आरके नैयर ने कोतवाली नगर में तैनात उपनिरीक्षक नितेेश सिंह एवं कोतवाली मनकापुर के उपनिरीक्षक बृजेश सिंह का पूर्व में किया गया तबादला निरस्त कर दिया है। एसपी ने चौकी प्रभारी जिगिना बाजार मनकापुर विवेक कुमार शुक्ला को पुलिस लाइन, थाना वजीरगंज से उपनिरीक्षक अंकुर वर्मा का कोतवाली नगर के लिए पूर्व में किया गया तबादला निरस्त कर चौकी प्रभारी जिगिना बाजार नियुक्त किया है।
विज्ञापन

एसपी ने कटरा बाजार के आरक्षी सतेन्द्र यादव को सीओ पेशी करनैलगंज, नवाबगंज से महिला आरक्षी सुधा सिंह को एक माह के लिए चौकी न्यायालय, पुलिस लाइन से आरक्षी अखंड प्रताप सिंह को कान्सटेबल मुहर्रिर करनैलगंज, धानेपुर से महिला आरक्षी दुर्गेश नंदनी वर्मा को थाना उमरी बेगमगंज भेजा है।
विज्ञापन

इसी तरह पुलिस लाइन से मुख्य आरक्षी चालक श्रीप्रकाश सिंह को कोतवाली करनैलगंज, कटरा बाजार से मुख्य आरक्षी विनोद कुमार पांडेय को थाना खरगूपुर, डायल 112 से मुख्य आरक्षी संतोष कुमार शर्मा को पुलिस लाइन, आरक्षी संजय कुमार सिंह को सीओ पेशी करनैलगंज से कोतवाली नगर, आरक्षी अगिनेश कुुमार शुक्ल को पुलिस लाइन से कोतवाली नगर, आरक्षी पंकज सिंह को पुलिस लाइन से धानेपुर, रिक्रूट आरक्षी राहुल यादव को मनकापुर से पुलिस लाइन में तैैनाती दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed