{"_id":"6a36db83814ba6ad560bd937","slug":"shri-tileshwarnath-dham-to-be-beautified-at-a-cost-of-76-lakh-gonda-news-c-100-1-slko1026-160729-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: 76 लाख से होगा श्री तिलेश्वरनाथ धाम का सुंदरीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: 76 लाख से होगा श्री तिलेश्वरनाथ धाम का सुंदरीकरण
Sat, 20 Jun 2026 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 20 Jun 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
मसकनवा। तेजपुर गांव स्थित श्री तिलेश्वरनाथ धाम के सुंदरीकरण कार्य का शनिवार को शिलान्यास किया गया। पर्यटन विभाग की ओर से 76.04 लाख की लागत से प्रस्तावित परियोजना का शुभारंभ भाजपा विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ किया।
विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के साथ पर्यटन विकास को भी प्राथमिकता दे रही है। श्री तिलेश्वरनाथ धाम के सुंदरीकरण से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र की पहचान को नई दिशा देगी तथा स्थानीय विकास में भी सहायक होगी।