{"_id":"69273fee84793036270f7f85","slug":"shri-rams-wedding-procession-was-welcomed-by-devotees-gonda-news-c-100-1-gon1041-147812-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: श्रीराम बरात का श्रद्धालुओं ने किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: श्रीराम बरात का श्रद्धालुओं ने किया स्वागत
Wed, 26 Nov 2025 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 26 Nov 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
मनकापुर में निकाली गई राम बरात। - संवाद
हलधरमऊ। मलौना में आयोजित श्रीराम विवाह महोत्सव के अंतिम दिन मंगलवार को प्रभु श्रीराम की भव्य बरात निकली। राम, लक्ष्मण और शिव आदि देवताओं की झांकियां श्रीराम चबूतरा से मलौना, छतौरा और धमसड़ा गांव होते हुए विवाह स्थल पहुंचीं। रास्ते में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर बरातियों का स्वागत किया। देर शाम बरात प्रधान सुनील पांडेय के आवास पहुंची, जहां स्वागत के बाद श्रीराम चबूतरा पर अलौकिक विवाह का मंचन हुआ।
धनुष भंग के बाद मंगल ध्वनि और वेद मंत्रों के बीच राम-सीता का विवाह संपन्न हुआ। उसी दिन उर्मिला-लक्ष्मण, मांडवी-भरत और श्रुतकीर्ति-शत्रुघ्न का विवाह भी हुआ। इस मौके पर हरदेव शास्त्री, देवेंद्र पांडेय, संतोष पांडेय, रामसूरत, करमचंद मिश्र, मनोज पांडेय आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।
धूमधाम से निकली श्रीराम की बरात
मनकापुर/बालपुर। शास्त्रीनगर के काली माता मंदिर में आयोजित श्रीराम विवाह महोत्सव में मंगलवार को जयमाल का सजीव मंचन देखने को मिला। इससे पहले कथा स्थल से स्टेशन चौराहा होते हुए बानगढ़ देवी मंदिर तक भव्य बरात निकली। नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर श्रीराम समेत चारों भाइयों की आरती उतारी। महिलाओं व बच्चों ने उत्साहपूर्वक नृत्य किया। अवधी विवाह गीतों के बीच जयमाल का मंचन देख श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। इस मौके पर राम छवि, वैभव सिंह, दिवाकर सिंह, राधेश्याम मिश्र, दिव्या दिव्यदर्शनी, शिव प्रियदर्शनी, किरन देवी आदि मौजूद रहे। बालपुर के श्री बाबा बटौरा धाम से भी राम बरात निकली, जो परसा महेशी, चौरी चौराहा और गुरुसडा से होते हुए आगे बढ़ी। इस मौके पर अमित मिश्र, अमरनाथ ओझा, मोहित महाराज आदि लोग मौजूद रहे। (संवाद)