फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Shravasti woman and labourer died in road accidents

Gonda News: सड़क हादसों में श्रावस्ती की महिला व श्रमिक की मौत

Mon, 17 Nov 2025 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 17 Nov 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Shravasti woman and labourer died in road accidents
संगीता की फाइल फोटो।
करनैलगंज/नवाबगंज। जिले में सोमवार का दिन दो परिवारों के लिए कहर बनकर टूटा। करनैलगंज के सरयू पुल के पास हुई दुर्घटना में महिला की मौत हो गई। वहीं नवाबगंज क्षेत्र में साइकिल सवार मजदूर की भी सड़क हादसे में जान चली गई। दोनों घटनाओं के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

डंपर की चपेट में आने से 500 मीटर तक घिसटती चली गई महिला
श्रावस्ती के जमुनहा डंडेकुईयां निवासी शिक्षक महेश कुमार साहू सोमवार दोपहर अपनी पत्नी संगीता देवी (34) को इलाज कराने के लिए करनैलगंज लाए थे। लौटते समय सरयू पुल की ढलान पर तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महेश बाइक समेत उछलकर दूर जा गिरे, जबकि पीछे बैठी संगीता डंपर में फंस गईं। वह चीखती रहीं, लोग चिल्लाते रहे, लेकिन डंपर चालक नहीं रुका। वह संगीता को लगभग 500 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। मौत के बाद उनका शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला। कटरा शहबाजपुर रेलवे क्रॉसिंग पर गेट बंद देख चालक डंपर छोड़कर भाग गया। गंभीर रूप से घायल महेश को सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

हादसे की खबर फैलते ही शिक्षक के सहकर्मी और छात्र मौके पर जुट गए और रोष जताया। पुलिस ने समझाकर भीड़ को शांत कराया। करनैलगंज कोतवाल तेज प्रताप सिंह ने बताया कि डंपर चालक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइकिल से घर लौटते समय हुआ हादसा
नवाबगंज थाना के हरिहरपुर पंडित हाता गांव के विरेंद्र मिश्रा (45) साइकिल से घर लौट रहे थे। शोभापुर गांव के पास पीछे से बाइक की चपेट में आ गए। गंभीर रूप से घायल विरेंद्र को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। विरेंद्र मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी अचानक मौत से परिवार का सहारा टूट गया। नवाबगंज थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि विधिक कार्रवाई की जा रही है।

दोनों परिवार में मचा कोहराम
मृतका संगीता देवी के परिवार में पति महेश कुमार साहू के साथ ही तीन बेटे बड़ा रामू (17), आनंद (12) व शिवम (9) हैं। मां की मौत से तीनों बेटों को रो रोकर हाल बेहाल है। मृतक विरेंद्र मिश्रा तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। परिवार में पत्नी लता मिश्रा, पिता कृष्णचंद्र मिश्रा, माता मीरा देवी के साथ ही चार बच्चे बेटी अंजनी (13), राधा (11) और बेटे अजय (9) व शनि (8) का रो-रोकर हाल बेहाल है।

संगीता की फाइल फोटो।

संगीता की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed