{"_id":"5d0e72f68ebc3e5cf8691218","slug":"shouting-about-bhojpuri-song-gonda-news-lko4667311150","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोजपुरी गाने को लेकर चली लाठियां, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोजपुरी गाने को लेकर चली लाठियां, छह घायल
विज्ञापन
परसपुर (गोंडा)। परसपुर थाना क्षेत्र के मल्हूपुरवा गांव में वैवाहिक समारोह मे हो रहे डांस में ‘गोरी तोर चुनरी बा लाल लाल...’ गाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। लोगों के समझाने बुझाने पर रात को किसी तरह मामला टल गया लेकिन दूसरे दिन बारात विदा होने के बाद एक पक्ष मे दूसरे पक्ष पर हमला बोल दिया। दोनों पक्षों मे जमकर लाठियां चली जिसमें छह लोग घायल हो गए। पुलिस मे दोनो पक्षों की तहरीर पर 8 लोगों के खिलाफ क्रॉस एफआईआर दर्ज की है।
बताया जाता है कि परसपुर थाना क्षेत्र के मधईपुर कुर्मी गांव के मजरे मल्हूपुरवा में 19 जून को वैवाहिक समारोह मे बारात आई थी। समारोह मे नाच गाने का कार्यक्रम भी था। इसी कार्यक्रम मे भोजपुरी के एक फूहड़ गीत गोरी तोर चुनरी बा लाल लाल.. गाने पर डांस कर रही एक नर्तकी से पड़ोस के गांव के रहने वाले एक युवक का विवाद हो गया था। रात मे तो किसी तरह लोगों ने युवक को समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया लेकिन यह बात युवक को नागवार गुजरी और वह सबको देख लेने की धमकी देते हुए मौके से चला गया था। लेकिन बारात विदा होने के दूसरे दिन शुक्रवार को युवक ने अपने कई अन्य दोस्तों को साथ लेकर एक बार फिर से वैवाहिक कार्यक्रम वाले गांव मे आ धमका और पहले दिन विरोध जताने वाले लोगों पर लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला बोल दिया।
अपने बचाव मे दूसरे पक्ष मे भी लाठियां निकाल लीं और दोनों पक्षों मे जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट मे छह लोगों को चोटें आई हैं। सभी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से डॉक्टरों ने तीन लोगों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इस मामले मे मल्हूपुरवा गांव के रहने वाले गुरदीन यादव ने पसका उल्टहवा के रहने वाले राजेंद्र, माताप्रसाद, खेलावन व लल्लू तथा दूसरे पक्ष के पसका उल्टहवा गांव के रहने वाले माता प्रसाद ने मोल्हूपुरवा गांव के गुरदीन, बाबादीन, सरजू व अनुज के खिलाफ मारपीट करने की क्रास एफआईआर दर्ज कराई है। एसओ बीएन सिंह ने बताया कि मामले के जांच उपनिरीक्षक भोलाशंकर को सौंपी गई है।