फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Sewer lines will be laid in cities, proposals sought for STP

Gonda News: नगरों में बिछाई जाएगी सीवर लाइन, एसटीपी के लिए मांगा प्रस्ताव

Thu, 01 Aug 2024 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 01 Aug 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Sewer lines will be laid in cities, proposals sought for STP
बैठक में कमिश्नर ने शहरों की समस्याओं के समाधान के लिए दिए निर्देश
विज्ञापन



कांवड़ यात्रा को लेकर हो पर्याप्त इंतजाम, कमिश्नर ने समझी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
गोंडा। नगर पालिका क्षेत्रों में जल्द ही सीवर लाइन की व्यवस्था हो सकती है। बुधवार को मंडलीय कार्यालय में कमिश्नर ने अधिशासी अधिकारियों के साथ ही समीक्षा बैठक की। साथ ही प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। कमिश्नर ने कहा कि एसटीपी बनाने के लिए सभी अधिशाषी अधिकारी जमीन की तलाश कर लें। जल्द ही संस्तुति की जाएगी।
देवीपाटन मंडल मुख्यालय नगर पालिका गोंडा में सीवर लाइन न होने से मेडिकल कॉलेज और आवास विकास समेत महत्वपूर्ण रिहायशी इलाके गंदगी और जलभराव की समस्या से जूझते आ रहे हैं। इसको लेकर कई बार बैठकों समेत जनप्रतिनिधियों से मांग की जा चुकी है। बुधवार को देवीपाटन मंडल कमिश्नर शशि भूषण लाल सुशील की अध्यक्षता में सीवर लाइन की समस्या प्रमुखता से उठाई गई। कमिश्नर ने कहा कि सभी ईओ सीवर लाइन के लिए प्रस्ताव तैयार कर लें। सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) लगाने के लिए जमीन तलाश ली जाए। जल्द ही सीवर लाइन व सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए संस्तुति दी जाएगी। वहीं बैठक के दौरान कमिश्नर ने कहा कि कांवड़ यात्रा मार्गों पर नियमित सफाई व दवाओं का छिड़काव किया जाए। पृथ्वीनाथ, दुखहरणनाथ और छपिया मेले की समुचित साफ-सफाई की जाए। वहीं बैठक से नदारद रहने वाले अधिशासी अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

रुके कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी
मंडलायुक्त ने कहा कि नगर निकायों के वार्डों में प्रत्येक दिन पर्याप्त साफ-सफाई, कूड़ा उठान की ठोस व्यवस्था सुनिश्चित रहे। मंडलायुक्त ने संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए खाली प्लाटों, कूड़ाघरों एवं आसपास, तालाबों, स्कूलों, धर्म स्थलों, मठ मंदिर आदि के आसपास जमा कूड़ों की विशेष सफाई अभियान चलाकर हटाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed