फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Seven villagers house in Ghaghra

घाघरा में सात ग्रामीणों के घर

Mon, 07 Aug 2017 10:45 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Mon, 07 Aug 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
Seven villagers house in Ghaghra
बाढ़ - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
 करनैलगंज क्षेत्र में तबाही मचा रही घाघरा ने तरबगंज तहसील क्षेत्र के ऐली परसौली व सोनौली मोहम्मदपुर की तरफ बढ़ने लगी है। सोमवार को ऐली परसौली गांव के समीप घाघरा नदी उफान पर पहुंच गई। घाघरा की कटान के जद में आए सात लोगों के घर सोमवार की दोपहर घाघरा में समा गए।

पानी के बहाव के कारण लोग अपनी गृहस्थी भी नहीं बचा सके। घाघरा नदी में ऐली परसौली के रहने वाले राम मिलन, तेजबहादुर, लालबहादुर, तिलकराम, शांति, बद्रीनाथ व राम सजीवन का घर घाघरा की तेज धारा में समा गया।  हलका लेखपाल रामशंकर ओझा ने बताया कि पीड़ित लोगों की सूची बनाई जा रही है।
विज्ञापन


तहसील प्रशासन को भेजी जाएगी। क्षेत्र में घाघरा की विनाश लीला तेज हो गई है। सोमवार को करनैलगंज क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित ग्राम पंचायतों की संख्या 31 हो गई तो नये प्रभावित 27 मजरों को लेकर बाढ़ प्रभावित कुल मजरों की संख्या 251 के पार पहुंच गई। जिसमें करीब 146 मजरे पूरी तरह से बाढ़ के पानी से लबालब भरे हुए हैं। इन मजरों में आने-जाने का सम्पर्क मार्ग  कटा हुआ है। महज नावों के सहारे गांवों में जाया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 सोमवार को घाघरा का जलस्तर घटने लगा लेकिन खतरे के निशान से 70 सेटीमीटर ऊपर रही। तेजी से घटे घाघरा के पानी ने करनैगलंज क्षेत्र में अपना डेरा जमा लिया है। ग्राम नकहरा एवं काशीपुर के सामने से घाघरा की धारा पूरी तरह से करनैलगंज एरिया की ओर बह रही है।

घाघरा के तूफानी जलस्तर से क्षेत्र में पानी का शैलाब है। करनैलगंज तहसील क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित ग्राम पंचायतों की संख्या बढ़कर सोमवार को 31 हो गई है। जिसमें नकहरा, काशीपुर, प्रतापपुर, घरकुंइया, पूरे अंगद, भटपुरवा, दिवली, गौरासिंगपुर, बहुवन मदार मांझा, शिवगढ़, अतरसुइया, मोहम्मदपुर गड़वार, मांझा रायपुर, नन्दौर, चरसड़ी, रेक्सडिया, पूरे अजब, शाहपुर, नैनुआ जगन्नाथपुर, बसेरिया, इकनिया मांझा, चन्द्रभानपुर, टेंगनहा तथा चन्दापुर किटौली, रमवापुर, पसका शामिल हैं। इन ग्राम पंचायतों के बाढ़ से प्रभावित मजरों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। अब तक 251 मजरे प्रभावित हो चुके हैं।

सोमवार को 27 मजरे नये मजरे प्रभावित हुए हैं। जिले की सीमा पर बसी बाराबंकी जिले की पांच ग्राम पंचायतों परसावल, रायपुर, बेहटा, कमियार, नैपूरा व पारा के 44 मजरों का बुरा हाल है। जहां लगातार मजरों में पानी बढ़ने के साथ ही लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। करीब 146 इस कदर बाढ़ के पानी से घिरे हैं जहां तक आने जाने का कोई भी संसाधन प्रशासन के पास नहीं है। महज नावों के सहारे ही गांवों में जाया जा सकता है। सीमा पर बाराबंकी जिले के ग्राम पारा एवं उसके मजरा चरपुुरवा, बेहटा के मजरा नये पुरवा में घाघरा की कटान से मजरे का अस्तित्व करीब 70 फीसदी समाप्ति की ओर है।  


बाढ़ का पानी जिस कदर तेजी से बढ़ रहा है। उससे ग्रामीणों में भय व्याप्त हो गया है। यदि बाढ़ की यही स्थिति रही तो बाढ़ की स्थिति भयानक होती जा रही है। गत वर्ष 2010-11 में आई बाढ़ से करनैलगंज तहसील की 72 ग्राम पंचायतों के 670 मजरे, 21 हजार 968 परिवारों की 1 लाख 8 हजार आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई थी तथा 10250 हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि जलमग्न हो गई थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed