फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Seven oxygen plants and three new Kovid hospitals will improve health system

सात आक्सीजन प्लांट व तीन नये कोविड अस्पताल से सुधरेगी स्वास्थ्य व्यवस्था

Fri, 30 Apr 2021 10:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
Seven oxygen plants and three new Kovid hospitals will improve health system
गोंडा। कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर जिले के तीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों इटियाथोक, मनकापुर तथा करनैलगंज को कोविड हॉस्पिटल के रूप में परिवर्तित किया जाएगा। यहां पर 50-50 बेड की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी। इसके साथ ही तीनों सीएचसी के कोविड हॉस्पिटल में ऑक्सीजन के छोटे सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला महिला चिकित्सालय में नया ऑक्सीजन प्लांट चालू हो जाने से कोविड संक्रमण से ग्रसित कोरोना पॉजिटिव महिला मरीजों को महिला अस्पताल में ही भर्ती कराया जाएगा ताकि उन्हें आवश्यकता पड़ने पर ऑक्सीजन दिया जा सके।
विज्ञापन

भविष्य में जिले मेें ऑक्सीजन की कोई कमी न हो इसके लिए विधायकों से उनके विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत किसी एक सीएचसी पर ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाने का प्रस्ताव मांगा गया है। 15 दिनों में ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना कराने की कवायद शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कोरोना संकट से ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे लोगों को राहत देने की पहल की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया है कि जिले में रीफलिंग प्लांट न होने से दिक्कत आ रही है।

तीन हफ्ते में 100 जंबो ऑक्सीजन सिलेंडर का सयंत्र लगाया जाएगा। बताया है कि डेढ़ करोड़ की लागत से यह प्लांट लगेगा और जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। मई में मंडल के लोगों की जरूरत को यह प्लांट पूरा करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed