फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Seven murder accused arrested, injured uncle referred to Lucknow

Gonda News: सात हत्यारोपी गिरफ्तार, घायल चाचा लखनऊ रेफर

Wed, 30 Oct 2024 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 30 Oct 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
Seven murder accused arrested, injured uncle referred to Lucknow
पोस्टमार्टम के बाद मंशाराम का शव परिजनों को सौंपा, गांव में पुलिस तैनात करनैलगंज क्षेत्र के खजुरिया निदानपुरवा में रास्ते के विवाद को लेकर हुई थी हत्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनैलगंज (गोंडा)। कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के खजुरिया निदानपुरवा में रास्ते के विवाद को लेकर मंगलवार को चाकू से गोदकर हुई युवक मंशाराम (26) की हत्या के मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस भी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

उधर, पोस्टमार्टम के बाद मंशाराम का शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। घायल बब्लू की हालत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक ने बताया कि घटना के बाद मंगलवार को हिरासत में लिए गए हत्यारोपी ब्रम्हदीन, उनके बेटों मुन्ना, सुरेश, मुकेश, बाबादीन, बहू लक्ष्मी और पत्नी सुंदरपति को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक मंशाराम की भाभी मैना देवी ने बताया कि गत रविवार सुबह दोनों पक्षों में विवाद के बाद 112 पुलिस मौके पर पहुंची थी। इस दौरान समझा-बुझाकर वापस चली गई। परिजनों का आरोप है कि दीवानी न्यायालय का आदेश उनके पक्ष में होने के बावजूद भी पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करने की जगह ढिलाई बरती। आरोप है कि स्थानीय कोतवाली पुलिस ने पीड़ित पक्ष के मंशाराम अवस्थी, बबलू अवस्थी, अंकित और सूरज के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज, जाति सूचक शब्दों के प्रयोग करने समेत अन्य आरोपों में एफआईआर दर्ज कर ली थी।
पुलिस के ढुलमुल रवैये के कारण ही आरोपी ब्रह्मदीन कुरील ने अपने बेटों को बुलाकर बाग से जबरन रास्ता निकालने के लिए प्रयास किया। पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लग सकी। पीड़ित परिजनों का आरोप है कि योजना के तहत आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया है। इसके तहत ही पहले बातचीत के लिए मंशाराम व बबलू को बुलाया था। इसके बाद मुन्ना, सुरेश, मुकेश, बाबादीन ने उन पर चाकुओं से हमला कर दिया। इससे मंशाराम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बब्लू गंभीर तौर पर घायल है। मृतक मंशाराम की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सीने समेत शरीर पर चाकू के कई गहरे घाव होने से हत्या की पुष्टि हुई है।
घायल चाचा को लखनऊ किया रेफर

मंगलवार देररात जिले के मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने बबलू (28) की हालात गंभीर देखकर उसे लखनऊ रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि हालात गंभीर बनी हुई है। शरीर पर चाकू के हमले से शरीर पर गहरी चोटें लगी है।

पुलिस गहनता से पूरे मामले की जांच कर रही है। आरोप है कि राजनीतिक रसूख के चलते ही आरोपी ब्रह्मदीन कुरील मुकदमा हारने के बावजूद परिजनों को धमकियां दे रहा था। परिजनों का आरोप है कि इस मामले में एक विधायक की पैरवी पर ही पीड़ित परिवार पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। ऐसे में ही आरोपियों ने बुलंद हौसले के चलते हत्या की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed