फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Self defense training given to girls

बालिकाओं को दिया गया आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

Mon, 09 Nov 2020 10:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 10:05 PM IST
विज्ञापन
Self defense training given to girls
गोंडा के महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर में मिशन शक्ति के तहत आत्मरक्षा प्रशिक्षण में म? - फोटो : GONDA
बेलसर( गोंडा)। महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर में मिशन शक्ति के अंतर्गत बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। सर्वप्रथम विद्यालय के प्रधानाचार्य व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने माता सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं चित्र पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

अपने संबोधन में दूरदर्शन उत्तर प्रदेश द्वारा प्रसारित आत्मरक्षा के वीडियो पर प्रकाश डाला तथा छात्राओं से कहा कि दूरदर्शन अनवरत मिशन शक्ति अंतर्गत आत्मरक्षा के लिए बहुत सारे कार्यक्रम प्रसारित कर रहा है। उससे जानकारी प्राप्त कर अपनी एवं अन्य बहनों की आत्म रक्षा करें। कार्यक्रम को विद्यालय के शिक्षक आनंद कुमार पांडेय तथा डॉ पदम नाथ पांडेय ने भी संबोधित किया। छात्राओं को आत्मरक्षा का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक अशोक कुमार ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक सतपाल सिंह, कन्हैयालाल, चंद शेखर, राजेश चंद्र पांडेय, रघुनाथ द्विवेदी, मोहम्मद यूनुस, अरविंद उपाध्याय, भगवती सिंह, सुरेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed