{"_id":"581b74ab4f1c1bc52b436872","slug":"seeks-answer-to-seven-center-charges","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात केंद्र प्रभारियों से मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात केंद्र प्रभारियों से मांगा जवाब
अमर उजाला/बलरामपुर
Updated Thu, 03 Nov 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
गैसड़ी में खुला धान क्रय केंद्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धान क्रय केंद्रों पर खरीद शुरू नहीं होने पर डिप्टी आरएमओ ने सात केंद्र प्रभारियों से जवाब तलब किया है। संतोषजनक जवाब न देने पर उन्होंने कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। डीएम राम विशाल मिश्र ने किसानों से बिचौलियों के बजाय सरकारी क्रय केंद्रों पर धान बेचने की अपील की है।
डिप्टी आरएमओ विनय प्रताप सिंह ने डीएम को उपलब्ध कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि उन्होंने दो नवंबर को जिले में संचालित धान क्रय केंद्र बलरामपुर मंडी समिति, किसान सेवा सहकारी समिति गैसड़ी, क्षेत्रीय सहकारी समिति रजडेरवा पचपेड़वा, भगवतीगंज सहकारी क्रय विक्रय समिति गौरा चौराहा, उतरौला क्रय विक्रय समिति रेहरा बाजार, कृषि ऋण सहकारी समिति पोखरभिटवा पचपेड़वा और किसान सहकारी समिति कल्यानपुर का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान केंद्र तो खुले पाए गए लेकिन इन केंद्रों पर कोई खरीद नहीं हुई थी। केंद्र प्रभारी धान खरीद के प्रति न तो उत्सुक दिखे और न ही उन्होंने क्षेत्र के किसानों से क्रय केंद्र पर धान बेचने की अपील ही की। इस पर डिप्टी आरएमओ ने नाराजगी जताते हुए केंद्र प्रभारियों से जवाब तलब किया है। उन्होंने केंद्रों पर मौजूद प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार कराकर किसानों के धान को निर्धारित मूल्य पर खरीदने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
पोखरभिटवा केंद्र पर एक तौल कांटा खराब मिलने पर तत्काल उसे बदलने का निर्देश दिया गया। धान खरीद शुरू नहीं होने पर डिप्टी आरएमओ ने संबंधित केंद्र प्रभारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। वित्तीय वर्ष 2016-17 में मूल्य समर्थन योजना के तहत कॉमन श्रेणी 1470 रुपये प्रति क्विंटल और ए-श्रेणी के धान की खरीद 1510 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीद की जाएगी।