फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Seeing the arrangements, the patient said, I wish VIP visits happened every day

Gonda News: व्यवस्था देख मरीज बोले, काश रोज होता वीआईपी दौरा

Thu, 20 Mar 2025 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 20 Mar 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Seeing the arrangements, the patient said, I wish VIP visits happened every day
गोंडा। मुख्यमंत्री के भ्रमण को लेकर बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज के बाबू ईश्वर शरण अस्पताल का माहौल बदला नजर आया। ओपीडी से लेकर वार्ड तक की व्यवस्था चाक चौबंद रही। यह देखकर मरीज कहते नजर आए, काश रोज वीआईपी का भ्रमण होता।
विज्ञापन

अस्पताल बाहर से चमक रहा था। गेट के अंदर आने वाले एक-एक वाहन को व्यवस्थित ढंग से पार्क कराया जा रहा था। अस्पताल के इमरजेंसी से लेकर वार्ड तक सफाईकर्मी लगातार सफाई कर रहे तथा वार्ड में हर दस मिनट पर मरीजों से उनका हाल जाना जा रहा था। ओपीडी में डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मी पूरे ड्रेसकोड के साथ गले में परिचय पत्र लटकाए काम कर रहे थे।
विज्ञापन

मेडिकल वार्ड में इमलिया गुरुदयाल निवासी तीमारदार गुरुप्रसाद ने बताया कि आज सुबह से ही मरीजों का बहुत ख्याल रखा जा रहा है। सभी दवाएं व इंजेक्शन अंदर से ही मिल गया। मरीजों का कहना था कि काश! हर दिन किसी न किसी वीआईपी का भ्रमण होता, कम से कम मरीजों को समस्या तो नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed