{"_id":"64e2539a11a42704a20b74b4","slug":"sealed-lock-found-broken-in-investigation-acmo-gave-tahrir-gonda-news-c-100-1-gon1001-2990-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: जांच में टूटा मिला सीलबंद ताला, एसीएमओ ने दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: जांच में टूटा मिला सीलबंद ताला, एसीएमओ ने दी तहरीर
Sun, 20 Aug 2023 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 20 Aug 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
गोंडा के खोड़ारे में बिना पंजीकरण संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटर का निरीक्षण करते एसीएमओ व अन्य।
खोड़ारे (गोंडा)। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सील किए गए अवैध डायग्नोस्टिक व अल्ट्रासाउंड सेंटर का ताल तोड़कर दूसरा ताला लगाने के आरोप में एसीएमओ ने कथित संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।
खोड़ारे थाना क्षेत्र के अल्लीपुर बाजार में बिना पंजीकरण संचालित इंडियन डायग्नोस्टिक, एक्सरे व अल्ट्रासाउंड को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विगत 11 अगस्त को सील कर दी थी। एसीएमओ डॉ. आदित्य वर्मा ने बताया कि संबंधित सेंटर की मशीन व जांच सामग्री सहित सील की गई थी। लेकिन सूचना मिली कि सरकारी सील लगा ताला तोड़कर कुछ मशीनें निकाल ली गईं हैं। इसके बाद दूसरा ताला लगा दिया गया।
रविवार को एसीएमओ डॉ. आदित्य वर्मा व मनकापुर तहसीलदार परशुराम ने मौके पर जांच की तो दूसरा ताला लगा पाया गया। एसीएमओ ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने के लिए खोड़ारे थाना में तहरीर दी गई है। अन्य विभागीय कार्रवाई की जा रही है।