{"_id":"5d13b40f8ebc3e3c9b261bad","slug":"schools-will-fly-to-schools-with-education-gonda-news-lko4674344183","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा के साथ ही सपनों को उड़ान देंगे स्कूलों के आंगन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा के साथ ही सपनों को उड़ान देंगे स्कूलों के आंगन
विज्ञापन
गोंडा। बेसिक शिक्षा के तीन हजार परिषदीय स्कूलों के आंगन 1 जुलाई से शिक्षा देने के साथ ही बच्चों के सपनों को उड़ान देंगे। बेसिक शिक्षा विभाग की इस पहल को धार देने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनिराम सिंह ब्लॉक स्तर पर संवाद कर रहे हैं। शैक्षिक संगोष्ठी से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ ही गांव के युवाओं को सही राह दिखाने के तरीके बता रहे हैं।
नहीं आए सफाईकर्मी तो शिक्षकों ने उठाए झाडू
पहली जुलाई को शैक्षिक सत्र के संचालन की तैयारियों के लिए स्कूलों की सफाई अभियान चलाया। स्कूल में सफाई कर्मी नहीं पहुंचे तो शिक्षकों ने खुद ही झाडू हाथ में उठा लिया। अपने स्कूलों की सफाई की। छपिया के पूर्व माध्यमिक स्कूल बखरौली में एनपीआरसी ओम प्रकाश वर्मा ने हर कमरे की सफाई की और खिड़कियों को कपड़े से साफ किया। ऐसे ही तरबगंज के पिपरी रोहुआ गांव के शिक्षकों ने स्कूलों की सफाई की। वहीं कई स्कूलों के शिक्षकों की बैठक बीआरसी पर हुई।
नए सत्र में बदला=बदला नजर आएगा स्कूलों का नजारा
पहली बार जिले के 3000 से अधिक स्कूलों का नजारा जुलाई में बदला-बदला नजर आएगा। विभाग इस बार जुलाई में जहां किताबों की उपलब्धता कराने की तैयारी कर चुका है। ड्रेस वितरण भी सितंबर के आसपास ही शुरू हो पाते थे। लेकिन इसके लिए भी बजट का आवंटन हो चुका है और 14.41 करोड़ रुपये का बजट जारी करने की तैयारी हो गई है। इसके अलावा स्कूलों की रंगाई-पुताई के साथ ही शौचालय आदि की सुविधाएं भी दो हजार के करीब स्कूलों में सही मिलेगी। इससे स्कूलों में पढ़ाई का माहौल जुलाई में ही दिखेगा।
विज्ञापन
276 स्कूलों में अंग्रेजी मीडियम पढ़ाई होगी
पहली जुलाई से अंग्रेजी मीडियम स्कूलों की संख्या बढ़कर 276 से अधिक हो जाएगी। अभी तक पूर्व में संचालित हो रहे 96 स्कूलों के साथ ही दो चरणों में 180 नए स्कूलों को भी अंग्रेजी मीडियम घोषित किया है। इसमें शिक्षकों के तैनाती की कवायद चल रही है। अब गांव के बच्चे भी अपने घर के पास ही अंग्रेजी मीडियम की शिक्षा हासिल कर सकेंगे। बीते शैक्षिक सत्र में यह पहल हुई थी लेकिन आधी अधूरी तैयारी होने से रफ्तार नही पकड़ पाई थी।
माध्यमिक स्कूलों में भी शैक्षिक कैलेंडर लागू करने पर जोर
माध्यमिक शिक्षा के इंटर व हाईस्कूलों का शैक्षिक सत्र कड़ाई से लागू करने पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने जोर दिया है। डीआईओएस अनूप कुमार ने सभी इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को स्कूलों में पाठ्यक्रमों को समय से पूरा कराने के साथ ही शैक्षिक कैलेंडर लागू करने के हिदायत दी है। स्कूल छोड़कर कार्यालय घूमने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।
स्कूलों के पुराने छात्र साझा करेंगे अपने सफलता के अनुभव
इस बार बेसिक शिक्षा के स्कूलों, इंटर कॉलेजों और डिग्री कॉलेजों के छात्रों को सफलता के टिप्स पुराने छात्र देंगे। पढ़ाई के बाद आज विभिन्न क्षेत्रों में सफलता हासिल करने वाले छात्रों का संवाद नये छात्रों से कराया जाएगा। इसके लिए पुरातन छात्र परिषद का गठन करने का निर्देश दिया गया है। डीआईओएस अनूप कुमार ने बताया कि इससे नए छात्रों को आगे बढ़ने के लिए व्यावहारिक ज्ञान भी हासिल होगी।
छात्रों को मिलेंगे भविष्य संवारने के टिप्स
छात्रों को भविष्य संवारने के लिए कॉलेजों में शिविर आयोजित होंगे। इसमें कॅरिअर काउंसिलिंग होगी। जिससे तकनीकी सेवाओं के साथ ही शिक्षक, अधिकारी बनने के लिए जानकारी हासिल हो सकेगी। स्वास्थ्य सेवाओं के अलावा अन्य कई क्षेत्रों में जाने का अवसर प्रशिक्षण बताएंगे। इंटर कॉलेजों और डिग्री कॉलेजों के साथ ही कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूलों में भी कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
सेवायोजन से हासिल हो सकेंगे विभिन्न नौकरियों की जानकारी
सेवायोजन विभाग की वेबसाइट अब हर तरह की नौकरियों का ब्योरा हासिल हो सकेगा। इसके लिए सेवायोजन विभाग को रोजागर मेले के आयोजन का निर्देश भी दिया गया है। जिलाधिकारी डॉ. नितिन बसंल ने बताया कि शासन युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार देने के लिए कार्य कर रही है। सेवा संबंधी मामलों में पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है।
डिग्री कॉलेज में 29 जून तक ले सकेंगे प्रवेश
स्नातक में पढ़ाई के लिए प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। 28 जून तक लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज के स्नातक स्तर की शिक्षा बीए, बीएससी, बीकाम में प्रवेश के लिए सेंट्रल बैंक एलबीएस से 400 रुपये जमा करके प्रवेश फॉर्म हासिल होंगे। प्राचार्य डॉ. वंदना सारस्वत ने बताया कि 29 जून तक आवेदन जमा हो सकेंगे। प्रवेश मेरिट के आधार पर होगा।
माझा क्षेत्र पारा में डिग्री कॉलेज से युवाओं को दे रहे मुकाम
करनैलगंज क्षेत्र के माझा क्षेत्र पारा में उमेश्वर प्रताप सिंह स्मारक किसान महाविद्यालय में स्नातक की पढ़ाई शुरू हो गई। प्रवेश प्रक्रिया भी चल रही है। गोंडा से करीब 45 किमी दूर इस डिग्री कॉलेज से आसपास करीब 100 गांवों के बच्चों को स्नातक की पढ़ाई के लिए दूर का सफर तय नहीं करना होगा। कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया की शुरुआत पूर्व बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री योगेश प्रताप सिंह ने की। अब तक माझा क्षेत्र में एक भी डिग्री कॉलेज नहीं था और बच्चों को जरवलरोड, करनैलगंज जाना पड़ता था।