फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   School manager injured in road accident dies

Gonda News: सड़क हादसे में घायल स्कूल प्रबंधक की मौत

Fri, 25 Sep 2026 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 25 Sep 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
School manager injured in road accident dies
मोतीगंज। मनकापुर में मद्दो भट्ठा के पास दो दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल स्कूल प्रबंधक की निजी अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। थाना क्षेत्र के बढ़या बनकसिया निवासी विनय यादव (35) मद्दो भट्ठा में संचालित एक स्कूल के प्रबंधक थे। उनके मौसेरे भाई बलराम यादव ने बताया कि विनय गांव से विद्यालय जा रहे थे। इसी बीच उनकी बाइक की एक अन्य बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में विनय गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए, जहां शुक्रवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। सीओ सिटी योगेंद्र सिंह ने बताया कि नगर कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। अन्य जानकारी की जा रही है। विनय परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे। उनकी मौत से पत्नी बिंदू रानी, पिता जमुना प्रसाद, बेटी पलक और बेटे प्रिंस का रो-रोकर बुरा हाल है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed