फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   school,gonda,basic education,viral video

Gonda News: स्कूल में छात्र को पीटने का वीडियो वायरल, जांच शुरू

Sat, 17 Dec 2022 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Dec 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
school,gonda,basic education,viral video
गोंडा। रूपईडीह ब्लॉक के कंपोजिट स्कूल, कमड़ांवा में एक छात्र की पिटाई का वीडियो शनिवार को वायरल हुआ। इस पर प्रभारी बीएसए ने बीईओ जांच सौंपी है। मामले में पुलिस छात्र के घर पहुंची तो परिजनों ने शिकायत करने से इंकार कर दिया। पुलिस बयान लेकर थाने लौट आई।
विज्ञापन

कंपोजिट स्कूल में छात्र शिवम् कक्षा छह का छात्र है। वायरल वीडियो में छात्र को स्कूल प्रधानाध्यापक हीरालाल डंडे से पीट रहे हैं। छात्र रो-रोकर सुधरने की बात कहकर हाथ जोड़ रहा है। इसके बाद भी प्रधानाध्यापक घूम-घूमकर पीट रहे हैं। छात्र के पिता ननके दूबे का कहना है कि उन्होंने ही बच्चे की शरारत से तंग आकर दबाव बनाने को कहा था। जिससे वह स्कूल जाए और पढ़ाई करे।
विज्ञापन

वीडियो वायरल प्रकरण में प्रभारी बीएसए राम खेलावन सिंह ने कहा कि बीईओ रूपईडीह से रिपोर्ट मांगी है। स्कूल में छात्र को पीटना नहीं है, भले ही उसके परिजन ही कहें, जांच रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष खरगूपुर अभिषेक सिंह का कहना है कि परिजनों का बयान लिया गया है। परिवार के लोगों को कोई शिकायत नहीं है, गांव के किसी बच्चे ने वीडियो वायरल किया था। मामला गुरुवार का है, इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दी जा रही है। निर्देश मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, रूपईडीह बीईओ एसके सिंह का कहना है कि सोमवार को स्कूल खुलने पर छात्रों का बयान लिया जाएगा। साथ ही प्रधानाध्यापक से जवाब मांगा गया है। छात्रों के बयान के आधार पर रिपोर्ट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed