फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Saryu's water level rises again; 31 cm below the danger mark

Gonda News: फिर बढ़ा सरयू का जलस्तर, खतरे के निशान से 31 सेंटीमीटर दूर

Tue, 11 Aug 2026 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 11 Aug 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Saryu's water level rises again; 31 cm below the danger mark
नवाबगंज के साकीपुर में धान के खेत में हो रही कटान। - संवाद
करनैलगंज/विश्नोहरपुर। सरयू नदी के जलस्तर में मंगलवार शाम फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई। एल्गिन ब्रिज पर शाम चार बजे नदी का जलस्तर 105.740 मीटर पहुंच गया, जो खतरे के निशान 106.070 मीटर से 31 सेंटीमीटर नीचे है। सुबह नदी का जलस्तर 105.720 मीटर था। वहीं, नदी का डिस्चार्ज भी बढ़कर 2,23,250 क्यूसेक हो गया है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह आठ बजे एल्गिन ब्रिज पर जलस्तर 105.720 मीटर दर्ज किया गया था, जो खतरे के निशान से 35 सेंटीमीटर नीचे था। उस समय कुल डिस्चार्ज 2,07,112 क्यूसेक था। शाम चार बजे तक जलस्तर चार सेंटीमीटर बढ़ गया। नदी का जलस्तर अब बढ़ने की स्थिति में है।
विज्ञापन

शाम चार बजे गिरिजा बैराज से 1,37,234 क्यूसेक, शारदा से 84,285 और सरयू बैराज से 1,731 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था। इस तरह कुल डिस्चार्ज 2,23,250 क्यूसेक दर्ज किया गया, जो सुबह के मुकाबले 16,138 क्यूसेक अधिक है। अयोध्या में शाम चार बजे सरयू का जलस्तर 92.230 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 92.730 मीटर से 50 सेंटीमीटर नीचे है। वहां जलस्तर घटने की स्थिति में है। एल्गिन ब्रिज पर जलस्तर और डिस्चार्ज बढ़ने से आने वाले समय में नदी के रुख पर नजर रखी जा रही है। हालांकि विश्नोहरपुर इलाके में बाड़ी माझा, दत्तनगर के नदी किनारे के मजरों के खेतों में कटान होने से लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़ खंड के सहायक अभियंता पंकज कुमार आर्य ने बताया कि नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव हो रहा है। इससे कटान का कोई खतरा नहीं है। डिस्चार्ज में मामूली बढ़ोतरी हुई है, जिसके चलते जलस्तर में भी मामूली वृद्धि हो सकती है।

नवाबगंज के साकीपुर में धान के खेत में हो रही कटान। - संवाद

नवाबगंज के साकीपुर में धान के खेत में हो रही कटान। - संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed