फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Saraf referred from Ayodhya to Lucknow, five teams formed for disclosure

Gonda News: सराफ अयोध्या से लखनऊ रेफर, खुलासे के लिए पांच टीमें गठित

Mon, 20 Apr 2026 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 20 Apr 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Saraf referred from Ayodhya to Lucknow, five teams formed for disclosure
बभनान/गोंडा। बदमाशों की गोली से घायल सराफ समर कसौंधन की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें अयोध्या मेडिकल कॉलेज से लखनऊ के केजीएमयू रेफर किया गया है। वहीं, थानाध्यक्ष प्रबोध कुमार ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में सराफ ने जेवरात से भरे बैग की लूट की बात कही थी, लेकिन सीसीटीवी फुटेज में बैग को सराफ के परिजनों द्वारा ले जाते हुए देखा गया। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। खुलासे के लिए पांच टीमों को लगाया गया है।
विज्ञापन

बस्ती जिले के बभनान नगर पंचायत वार्ड नंबर सात निवासी सराफ समर कसौंधन रविवार देर शाम अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। सिसई रानीपुर चौराहे के पास फूलपुर पुलिया के निकट पीछा कर रहे बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि बदमाशों ने तमंचे के बट से हमला कर जेवरात से भरा बैग लूटने का प्रयास किया। विरोध करने पर फायरिंग कर दी, जिससे समर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

घटना के बाद परिजन उन्हें सीएचसी ले गए, जहां से हालत नाजुक होने पर उन्हें पहले मेडिकल कॉलेज अयोध्या फिर केजीएमयू लखनऊ भेज दिया गया। परिजनों के अनुसार सिर में गंभीर चोट के कारण उन्हें खून की उल्टी होने लगी थी। घायल के भाई अमर कसौंधन की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट के प्रयास और जानलेवा हमले की एफआईआर दर्ज की है। सीओ मनकापुर उदित नारायण पालीवाल ने बताया कि अनुसार बदमाशों की तलाश के लिए पांच टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी से खंगाली जा रही कड़ी

पुलिस ने फूलपुर चौराहे के अलावा बस्ती और सिद्धार्थनगर मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। कुछ संदिग्धों की फुटेज भी मिली है, जिनकी पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed