फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Sand-laden truck crushed the girl

बालू लदे ट्रक ने युवती को रौंदा

Thu, 19 Mar 2020 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Sand-laden truck crushed the girl
करनैलगंज (गोंडा)। काशीपुर गांव के समीप गुरुवार को सरसों की फसल काटकर घर वापस लौट रही एक युवती को बालू लदे ओवरलोड ट्रक ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। युवती की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने शव को ले जाने से मना कर दिया और डीएम को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। सूचना पर मौके पर पहुंची एसडीएम व सीओ के समझाने पर ग्रामीण माने और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के काशीपुर गांव के रहने वाले लल्लू की बेटी मनीष (17) गुरुवार की सुबह सरसों काटने के लिए खेत को गई थी। वहां सरसों काटने के बाद वह अपने घर वापस लौ रही थी। तभी काशीपुर के हनुमान मंदिर के समीप बालू लदे ओवरलोड ट्रक ने उसे कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवती की मौत से परिवार के लोगों के साथ ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए और शव को ले जाने से मना कर दिया।
विज्ञापन

ग्रामीण मौके पर डीएम को बुलाने की मांग पर अड़ गए। ग्रामीणों ने शव रखकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। एसडीएम ज्ञानचन्द्र गुप्ता, सीओ कृपाशंकर कनौजिया, प्रभारी कोतवाली राकेश कुमार सिंह, चचरी चौकी प्रभारी कामेश्वर राय मौके पर पहुंचे। ग्रामीण डीएम को मौके बुलाने की मांग पर अड़े रहे। एसडीएम व सीओ ने ग्रामीणों को किसी तरह समझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। प्रभारी कोतवाल राकेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed