{"_id":"5e2b2ddd8ebc3e99eb217d51","slug":"sanchita-who-has-won-0-awards-received-the-bal-shakti-award-gonda-news-lko504876037","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 अवार्ड हासिल कर चुकी संचिता को मिला बाल शक्ति अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 अवार्ड हासिल कर चुकी संचिता को मिला बाल शक्ति अवार्ड
विज्ञापन
खेलो इंडिया आयोजन में गोंडा की संचिता तिवारी को मशाल देते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। (फाइल फोटो)
- फोटो : GONDA
गोंडा। बेटियां अब किसी से पीछे नहीं हैं, यह गोंडा की बेटी संचिता तिवारी ने साबित कर दिया है। चार साल में 40 एवार्ड हासिल कर संचिता तिवारी मिसाल बन गईं हैं। परसपुर के सरैंया मिश्रनपुरवा के संजीव तिवारी आवास विकास परिषद गाजियाबाद में इंजीनियर के पद पर तैनात हैं। उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है। तीरंदाजी में अंतराष्ट्रीय स्तर के अवार्ड हासिल करने के बाद 2018 में खेलो इंडिया खेलो कार्यक्रम के शुभारंभ के मौके पर संचिता तिवारी ने प्रधानमंत्री के हाथों से मशाल लेकर अगुवाई की थी। अब बुधवार को राष्ट्रपति भवन में संचिता तिवारी को राष्ट्रीय बाल शक्ति एवार्ड मिला है।
गोंडा के लिए यह सबसे बड़ी उपलब्धि है कि ग्रामीण परिवेश की बेटी को राष्ट्रीय स्तर का एवार्ड मिला है। तीरदांज संचिता तिवारी नोएडा के एमिटी इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 11 की छात्रा है। खेल के साथ ही संचिता पढ़ाई में भी अव्वल है और कक्षा 10वीं की परीक्षा 93 प्रतिशत अंकों के साथ पास किया है। संचिता की मां ऊषा तिवारी एक्युप्रेशर थेरेपिस्ट हैं। कम समय में ही बेटी की सफलता से परिवार तो गदगद है ही।
परसपुर के मिश्रनपुरवा सरैंया के लोग भी खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। संचिता के मामा पवन पांडे कहते हैं कि संचिता बहुत ही प्रतिभावान है और उस पर गर्व है। मेहनौन के विधायक विनय कुमार द्विवेदी ने संचिता के सम्मान को अपने फेसबुक वाल पर पोस्ट कर गोंडा के लिए गर्व की बात कही। संचिता को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सम्मानित किया और सम्मान के लिए बुलाने पर उसे असाधारण प्रतिभा का धनी बताया गया। इस बेटी की सफलता पर जिलाधिकारी डॉ. नितिन बसंल, पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर ने खुशी जताई है और शुभकामनाएं दी है।
विज्ञापन
राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड में अर्पिता दिखाएगी प्रतिभा
परसपुर (गोंडा)। तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज परसपुर की एनसीसी छात्रा अर्पिता सिंह का चयन देश की राजधानी दिल्ली में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर राजपथ पर होने वाले परेड के लिये चयनित होने पर लोगों ने काफी खुशी का इजहार किया है। लोगों ने कहा कि होनहार बिटिया ने विद्यालय सहित जनपद गोंडा का भी नाम रोशन किया है। तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज 48 यूपी वाहिनी एनसीसी के एएनओ लेफ्टिनेंट एनके मिश्रा ने बताया कि परेड के लिये चयनित विद्यालय की कक्षा 12 की छात्रा एनसीसी कैडेट अर्पिता सिंह पढ़ने में भी काफी होनहार छात्रा है। यह छात्रा गोरखपुर जोन की अकेली चयनित छात्रा है। जिससे इस विद्यालय सहित जनपद गोंडा का भी नाम रोशन हुआ है। विद्यालय के प्राचार्य माधवशरण पांडेय, शिक्षक अम्बिकाशरण पांडेय, एनके सिंह, राजेशप्रताप सिंह राजू सिंह, भरत सिंह, राकेश प्रताप सिंह, दिनेश सिंह, हकीम अहमद बकाई, विनय शुक्ला, अतुल सिंह, योगेंद्र नारायण पांडेय व शिक्षक सुनील सिंह सहित विद्यालय स्टाफ ने इस अवसर पर खुशी व्यक्त करते हुये उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
यूपी दिवस कार्यक्रम में 35 मेधावी बेटियों को मिला सम्मान
गोंडा। उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जनपद की प्रतिभाओं को एक मंच पर सम्मान मिला। इस अवसर पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत प्रोबेशन विभाग द्वारा हाई स्कूल की 18 छात्राओं मुस्कान, मन्तशा बानो, श्रद्धा पटेल, महविश खान, स्मृति सिंह, जान्हवी वर्मा, कीर्ति सिंह, रश्मिता जोशी, गीता पाण्डेय, अपराजिता मिश्रा, मुस्कान मिश्रा, अंजली देवी, रूबी यादव, श्रेया मिश्रा, वर्तिका दीक्षित सादिका खातून, कृष्णा कुमारी तथा आफरीन सुल्ताना को नगद पुरस्कार तथा प्रशस्ति पत्र दिया गया। इसी प्रकार इन्टरमीडिएट में शानदार अंक प्राप्त करने वाली भाग्य श्री, साधना देवी, शिवांजली पाठक, नवारशी ओझा, सुगन्धाराज श्रीवास्तव, प्रांजलि श्रीवास्तव, सांभवी सिंह, अदिति सिंह, शान्वी सिंह, आराध्या शुक्ला, सुरभि मिश्रा, आयुशी श्रीवास्तव, भावना शुक्ला, सगुन चतुर्वेदी तथा आयुशी मिश्रा को नगद पुरस्कार तथा प्रशस्ति पत्र दिया गया।
राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग की गई बालिकाओं का हुआ सम्मान
गोंडा। मालवीय नगर के सेंट जेवियर विद्यालय में राष्ट्रीय बालिका दिवस की अवसर पर विद्यालय की कुमारी आंचल को टेबल टेनिस में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर तथा राज्य स्तर पर प्रतिभा कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित करने पर सम्मानित किया। वहीं ताइक्वांडो खेल में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग कर चुकी सोनाली पांडे को सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं को आत्मरक्षा की गुर सिखाए गए जिससे समाज में हो रही बालिकाओं के प्रति उत्पीड़न के खिलाफ अपने को सबल बनाने तथा आत्मनिर्भर हो सके इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य जीन आनंद ने छात्राओं को संदेश दिया कि बालिका किसी बालक से कम नहीं हैं।
बालिका दिवस पर डीएम व सीडीओ ने नवजात बच्चियों का जन्मोत्सव
गोंडा। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बालिका दिवस के अवसर पर जिला महिला अस्पताल में नवजात 51 बंच्चियों का जन्मोत्सव मनाया गया। जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल तथा सीडीओ शशांक त्रिपाठी ने बच्चियों के साथ केक काटा तथा नवजात बच्चियों को बेबी किट प्रदान किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल ने कहा कि 24 जनवरी का दिन लड़कियों को समर्पित है। देश में 24 जनवरी को हर साल राष्ट्रीय बालिका दिवस के तौर पर मनाया जाता है। अभिभावकों विशेषकर उनकी माताओं व परिजनों को जागरूक करने के लिए नवजात बच्चियों के साथ केक काटकर यह संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है कि बच्चियों को भेदभाव की नजर से नहीं देखना चाहिए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक महिला अस्पताल डॉ. एपी मिश्र, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक पुरूष अस्पताल डा. अरूण लाल, जिला प्रोबेशन अधिकारी जयदीप सिंह सहित नवजात बच्चियों के परिजन उपस्थित रहे।
बेटियों को आत्मरक्षा के लिए दिया गया प्रशिक्षण
राष्ट्रीय बालिका दिवस पर स्थानीय सेन्ट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 500 छात्राओं को आत्मरक्षा की कलाओं का प्रशिक्षण दिया गया जिसमें उन्हें होने वाली घटनाओं के प्रति जागरूक रहने की सीख दी गई। पंच, डिफेंस, किक के साथ-साथ अप्रिय घटनाओं के बचाव हेतु आवाज निकालना, दूसरों से मदद मांगने की कला के साथ-साथ फिजिकल फिटनेस की ट्रेनिंग दी गई। जिससे वह अपनी आत्मरक्षा कर सकें। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी राष्ट्रीय रेफ़री प्रत्यूष राज व गौरव उपाध्याय ने बालिकाओं द्वारा पूछे गए विभिन्न प्रश्नों के उत्तर दिए। विद्यालय की प्रधानाचार्य स्मृति सिंह ने आज के युग में बालिकाओं को जागरूक रहने के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनने की अपील की।