फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Sample sent for DNA test, two accused of murder

Gonda News: डीएनए टेस्ट के लिए भेजा सैंपल, दो पर हत्या का आरोप

Fri, 08 Sep 2023 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 08 Sep 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Sample sent for DNA test, two accused of murder
गोंडा। धानेपुर थाना क्षेत्र के बखरवा भाबेनगर के रहने वाले दुर्गेश शर्मा उर्फ दद्दू की हत्या के मामले में पुलिस ने उसका बोन सैंपल डीएनए टेस्ट के लिए फोरेंसिक लैब लखनऊ भेजा है। दुर्गेश के परिवार वालों ने शव की शिनाख्त उसके कपड़ों व गर्दन पर बने टैटू से की थी। शव दुर्गेश का ही है या किसी अन्य का, इसकी पुष्टि के लिए पुलिस ने डीएनए टेस्ट के लिए बोन सैंपल लखनऊ भेजा है।
विज्ञापन


दुर्गेश शर्मा उर्फ दद्दू (30) लकड़ी की लोडिंग करने के लिए 21 अगस्त को प्रधानिनगंज जाने के लिए साइकिल से निकला था। वहां से लौटते समय वह लापता हो गया था। 23 अगस्त को दद्दू की पत्नी पूनम ने थाने पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। छह सितंबर को धानेपुर-उतरौला मार्ग पर बगुलही पुल के पास बिसुही नदी में एक युवक का शव मिला था। मृतक के कपड़ों व गर्दन पर बने टैटू से दद्दू के परिजनों ने शव की शिनाख्त की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पानी में डूबकर मौत की पुष्टि हुई थी। शव दुर्गेश का ही है या नहीं, इसकी पुष्टि के लिए पुलिस ने उसका बोन सैंपल जांच के लिए फोरेंसिक लैब लखनऊ भेजा है।
विज्ञापन

दुर्गेश की पत्नी पूनम शर्मा ने मछली बाजार मनकापुर की रहने वाली एक महिला समेत दो लोगों के खिलाफ थाने पर तहरीर दी है। आरोप लगाया कि उसके जेठ गुरचरन एक महिला को घर ले आए थे। उस महिला से मिलने मछली बाजार का ही एक व्यक्ति उसके घर पर आने-जाने लगा था। महिला को उसके साथी के साथ दुर्गेश ने आपत्तिजनक हालत में देखकर विरोध किया था। पूनम का आरोप है कि महिला और उसके साथी ने दुर्गेश को हत्या की धमकी दी थी। इसके बाद उसके जेठ की भी मछली बाजार में ईंट भट्ठे पर हत्या कर दी गई। दुर्गेश की भी दोनों ने मिलकर हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed