फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Sample investigation report of 156 people negative

156 लोगों की सेम्पल जांच रिपोर्ट निगेटिव, सर्तकता अभी जरुरी

Thu, 16 Apr 2020 08:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
Sample investigation report of 156 people negative
गोंडा। जिले में कोरोना से बचाव के लिए कवायद तेज हो गई है और 25 हजार से अधिक लोगों को क्वारंटीन किया जा चुका है। बता दें कि अभी तक जिले में कोई भी मरीज कोरोना का पॉजिटिव नहीं मिला है। लेकिन अब जिले के अफसरों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। जिले को कोरोना से बचाकर रखना बड़ी चुनौती है। मंगलवार को मुजेहना और इटियाथोक सीएचसी में दिल्ली और गुजरात से शव आने पर गांव में हड़कंप मच गया और स्वास्थ्य विभाग के पांव फूल गये।
विज्ञापन

हालांकि दोनों शवों के साथ आये लगभग एक दर्जन लोगों को आइसोलेट कर दिया गया है। सभी के सैंपल भी जांच के लिए भेजे गये हैं। रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। 40 हजार से अधिक की स्क्रीनिंग हो चुकी है और 156 लोगों की सैंपल की जांच रिपोर्ट आ चुकी है। अभी तक रिपोर्ट निगेटिव आई है और जिला सुरक्षित है। फिर भी सतर्कता अभी बहुत जरूरी है। जिले में पांच लाख परिवारों को धैर्य और संयम से कार्य करना है। जिससे जिले की स्थिति नियंत्रण में रहे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को जागरूक करने के लिए भी बराबर अभियान चलाया जा रहा है। अगर जिले की स्थिति पर नजर दौड़ायें तो क्वारंटीन किये गये लोगों के मुकाबले में अभी भी जांच का औसत काफी धीमा है।
विज्ञापन

दिल्ली से आये लोगों की रिपोर्ट निगेटिव
मंगलवार को मुजेहना सीएचसी के उज्जैनी कला गांव में एक युवक का शव लेकर पांच लोग साथ में आये थे। सूचना मिलने पर सभी पांच लोगों को आइसोलेसन में रखकर गांव के 15 परिवारों को होम क्वारंटीन कर दिया गया था। जांच के बाद सभी पांचो लोगों के सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इससे स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। वहीं इटियाथोक सीएचसी के गनेशपुर ग्रंट के 6 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट कल तक आयेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक जिले से कुल 177 लोगों के सेंपल जांच के लिए भेजे गये हैं। इनमें से अब तक 156 रिपोर्ट मिली हैं और सभी की रिपोर्ट निगेटिव हैं। बाहर से आये लोग जो भी होम क्वारंटीन हैं उन पर भी निगरानी के लिए टीम लगाई गई है। यदि किसी की भी तबीयत बिगड़ती है तो तुरंत ही उन्हें जिला अस्पताल लाकर आइसोलेशन में रखा जायेगा। -डॉ. मधु गैरोला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed