फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   sammelan,vhp

शक्तिशाली बना भारत, दुनिया मान रही लोहा

Tue, 23 Aug 2022 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
sammelan,vhp
फोटो-1-गोंडा में मनकापुर के पंचायती शिशु मंदिर सभागार में विहिप के कार्यक्रम में मौजूद लोग। -संवा? - फोटो : GONDA
मनकापुर (गोंडा)। विश्व हिंदू परिषद आज दुनिया के कोने-कोने में संगठन के रूप में कार्य कर रहा है। आजादी के बाद अब शक्तिशाली भारत बन गया है। जिसका दुनिया लोहा मानती है।
विज्ञापन

ये बातें मंगलवार को विहिप प्रांत संगठन मंत्री राजेश ने पंचायती शिशु मंदिर सभागार में विहिप के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज को एकजुट करके एकसूत्र में बांधना है और भारत को अखंड भारत बनाकर जगत गुरु बनाना है। उन्होंने हिंदू जनजागरण करने तथा धर्मांतरण रोकने पर विशेष बल दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य है कि हिंदू धर्म में जन्मा हर एक बच्चा विश्व हिंदू परिषद का सदस्य होगा। इसके पूर्व उन्होंने बजरंग दल विभाग संयोजक शारदाकांत पांडेय व जिलाध्यक्ष विजय किशोर मिश्र के साथ प्रभु श्रीराम के चित्र पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संचालन जिला मंत्री विजय प्रताप सिंह ने किया। कार्यक्रम का आयोजन नगर अध्यक्ष गिरिजेश कसौंधन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिला कार्याध्यक्ष जनार्दन सिंह, जिला मीडिया प्रभारी आरडी पांडेय, जिला धर्म प्रसार प्रमुख विजय श्रीवास्तव, प्रखंड अध्यक्ष महेश तिवारी, विशाल शर्मा, वीर प्रताप सिंह, सुनील कुमार त्रिपाठी, सोनू सिंह, विद्या सागर शुक्ल, प्रमोद सिंह, राजेश राजभर, अनिल शुक्ला, सुमित धर द्विवेदी मौजूद रहे। अंत में गोशाला पहुंचकर सभी ने गो पूजन किया और गायों को गुड़ खिलाया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed