{"_id":"610ebefd8ebc3e798a316a71","slug":"samaadhaan-divas-gonda-news-lko590350134","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायतों के साथ ही अनियमितताओं की रही समाधान दिवस में गूंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायतों के साथ ही अनियमितताओं की रही समाधान दिवस में गूंज
विज्ञापन
07द्दस्रड्डश्च4-गोंडा के तहसील तरबगंज में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर शिकायतें सुनते आयुक्त एसवीएस र?
- फोटो : GONDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवसों में व्यक्तिगत समस्याओं के साथ ही अब भ्रष्टाचार व अनियमितताओं की शिकायतें सामने आ रही हैं। अधिकारियों को विभागों के कामकाज की हकीकत का फीडबैक मिल रही है। अधिकारियों की ओर से दी जानी झूठी रिपोर्ट भी पकड़ में आ रही है। शनिवार को आयुक्त एसवीएस रंगाराव ने तरबगंज, डीएम मार्कंडेय शाही व एसपी संतोष मिश्र ने मनकापुर, सीडीओ शशांक त्रिपाठी और सदर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सूरज पटेल ने जन समस्याएं सुनीं।
आयुक्त देवीपाटन एसवीएस रंगाराव ने तहसील तरबगंज में औचक पहुंचकर निस्तारण की गुणवत्ता को देखा। स्वयं फरियादियों की शिकायतें सुनकर उनका त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किए जाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। तहसील मनकापुर में जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही की अध्यक्षता में आयोजित हुआ जहां पर उन्होंने पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा के साथ जन शिकायतें सुनीं। तहसील मनकापुर में डीएम ने बिना सूचना के अनुपस्थित एक्सईएन विद्युत का एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए। वहीं ग्राम पंचायत चुआड़ में बरहपुर से चुआड़ तक की गई सड़क का घटिया व अपूर्ण निर्माण किए जाने की शिकायत के मामले मेें झूठी रिपोर्ट लगाने पर एई पीडब्लूडी प्रान्तीय खण्ड के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
ग्राम पंचायत मिश्रौलिया कला निवासी दिनेश पाण्डेय ने शिकायत किया कि ग्राम प्रधान ने बिना कार्य कराए ही वित्तीय अनियमितता कर सरकारी धन का आहरण कर लिया है। शिकायत की जांच डीएम ने सीडीओ को सौंपी हैं। इस दौरान सीएमओ डा. आरएस केसरी, प्रभारी बीडीओ/प्रशिक्षु एसडीएम शत्रुघ्न पाठक, डीएफओ आरके त्रिपाठी, जिला उद्यान अधिकारी मृत्युंजय कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी जेपी यादव, जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष सोनी, जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी रवीन्द्र सिंह राठौर, तहसीलदार एनएन वर्मा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी व फरियादी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
स्थानीय अधिकारियों की मनमानी भी हुई उजागर
मनकापुर में ग्राम पंडितपुर की नीतू अन्य कई लोगों ने शिकायत किया काफी भाग दौड़ करने के बाद राशन कार्ड नहीं बना। डीएम ने पूर्ति निरीक्षक हरिवंश यादव को फटकार लगाते हुए उनके खिलाफ जांच की चेतावनी दी।
अधिवक्ताओं ने कहा कि मसकनवा फीडर आए दिन घंटो बंद रहता है, जिससे सैकड़ों गांव के लोग अंधेरे में रहने पर विवश है। डीएम ने अधिशासी अभियंता पर गहरी नाराजगी जताते हुए उनका एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया है। कुड़वासीर गांव निवासी विनोद कुमार पांडेय ने शिकायत किया कि बिना विद्युत कनेक्शन लिए ही विभाग ने बिजली का बिल भेजा जा रहा है। समसापुर गांव निवासी राम शब्द ने शिकायत किया कि आम रास्ते पर कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है। ग्राम ऐलनपुर निवासी राम नारायण शुक्ल ने शिकायत किया है कि गांव के शेषराम ने सड़क पर छप्पर रखकर अतिक्रमण कर लिया गया है। बेलहरिया खुर्द छपिया गांव निवासी चंद्र प्रकाश चौबे ने शिकायत किया कि निजी लाभ के लिए ग्राम प्रधान समुन्दरा देवी ने ग्राम सचिव से मिलीभगत करके अपने सहन दरवाजे व निजी भूमि पर सुलभ शौंचालय का निर्माण करवा रही हैं। डीएम ने बीडीओ को अनियमित निर्माण कार्य रोकवाने का निर्देश दिया।