फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Salary will not be available if construction work is stopped: Commissioner

निर्माण कार्य रुका तो जिम्मेदारों के रोके जाएंगे वेतन: आयुक्त

Mon, 15 Nov 2021 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Salary will not be available if construction work is stopped: Commissioner
गोंडा के आयुक्त सभागार में निर्माण कार्यों की समीक्षा करते आयुक्त। - फोटो : GONDA
गोंडा। कमिश्नर एसवीएस रंगाराव ने सोमवार को आयुक्त सभागार में निर्माण कार्यों की समीक्षा की। आयुक्त ने समीक्षा के दौरान कहा कि सड़कों को छोड़कर 50 लाख से अधिक की लागत के भवन निर्माण व अन्य निर्माण कार्यों तेजी लाकर जल्द से जल्द पूरा कराएं।
विज्ञापन

उन्होंने जनपद बहराइच के विकासखंड चित्तौरा में कस्तूरबा गांधी विद्यालय छात्रावास के निर्माण में अभी टेंडर प्रक्रिया चलने पर नाराजगी जताते हुए कहा है कि किसी भी विभाग का कोई भी कार्य रुकना नहीं चाहिए। अगर निर्माण कार्य रुका मिला तो वेतन नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने जनपद श्रावस्ती के विकासखंड सिरसिया में गांधी बालिका विद्यालय भवन निर्माण की खराब प्रगति पर भी नाराजगी जताई।
आयुक्त ने कहा कि ऐसे कार्य जो वर्षा के कारण बाधित थे, उसे तत्काल शुरू कराकर कार्य में तेजी लाकर पूरा कराएं। बहराइच के विकासखंड चित्तौरा में मल्टीपरपज सील्ड स्टोर और डिसेमिनेशन सेंटर के निर्माण का कार्य रूका होने पर बहराइच के जिलाधिकारी से दूरभाष पर बात कर कार्य शीघ्र कराए जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा है कि जिन परियोजनाओं की तकनीकी जांच लंबित है, उनकी जांच शीघ्र पूरा कराकर परियोजनाएं संबंधित विभागों को शीघ्र हस्तांतरित की जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुक्त ने कार्यदायी संस्थाओं द्वारा जीएसटी का भुगतान कर देने से धनाभाव के कारण जो परियोजनाएं रुकी है, उसके लिए तत्काल पत्र भिजवाने के लिए निर्देश दिए हैं।

समीक्षा बैठक में भवन निर्माण से संबंधित कार्यदायी विभागों पैक्सफेड, सीएलडीएफ, सीएंडडीएस, आवास विकास परिषद, उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड, पुलिस आवास विकास, राजकीय निर्माण निगम, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, यूपी सिडको, विद्युत विभाग तथा जल निगम आदि कार्यदाई संस्थाओं के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान संयुक्त विकास आयुक्त राजेंद्र प्रसाद, उपनिदेशक अर्थ एवं संख्या आरके मिश्रा सहित कार्यदाई संस्थाओं एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed