फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Salary order could not be issued, teachers disappointed on Diwali

Gonda News: नहीं जारी हो सका वेतन आदेश, दीपावली पर शिक्षक मायूस

Wed, 30 Oct 2024 10:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 30 Oct 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
Salary order could not be issued, teachers disappointed on Diwali
डीएम ने बीएसए से किया जवाबतलब
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


गोंडा। परिषदीय स्कूलाें में नवनियुक्त शिक्षकों का वेतन आदेश नहीं जारी हो सका। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनय तिवारी ने कहा कि बीएसए ने आश्वासन दिया था और जिलाधिकारी ने भी निर्देश दिया था। इसके बाद भी वेतन आदेश जारी नहीं हो सका है।
जिला मंत्री उमाशंकर सिंह ने बताया कि जिला क्रीड़ा समिति की बैठक में भी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से चर्चा हुई थी। उन्होंने सत्यापन आ चुके 100 शिक्षकों के वेतन आदेश जारी कराए जाने का भरोसा दिया था। इसके बाद भी 25 अक्तूबर तक सूची जारी नहीं हुई। शासन की मंशा थी कि 30 अक्तूबर तक सभी शिक्षकों का वेतन एक साथ भुगतान हो जाए। जिलाध्यक्ष ने कहाकि विभाग की लापरवाही से 100 शिक्षकों को दीपावली पर मायूसी मिली है। उन्होंने बताया कि इस प्रकरण के बारे में शिक्षक एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह को जानकारी दी गई है। जिससे वह मुख्यमंत्री तक मामले को पहुुंचाएंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने बताया कि सत्यापन न होने से सौ शिक्षकों की वेतन प्रक्रिया बाधित हुई है। उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ की शिकायत पर बेसिक शिक्षा अधिकारी से जवाब तलब किया गया है। उन्होंने बताया कि 50 लोगों का सत्यापन हो रहा है। इन सभी का तत्काल वेतन निर्गत करने का आदेश दिया गया है। कहां हीलाहवाली हुई इसकी जांच भी कराई जाएगी। बीएस अतुल तिवारी ने बताया कि प्रयास किया जा रहा है। जरूरी प्रक्रिया तय अवधि में पूर्ण की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed