फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Sakshi got first place in painting competition

Gonda News: पेंटिंग प्रतियोगिता में साक्षी को पहला स्थान

Mon, 20 Jan 2025 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 20 Jan 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Sakshi got first place in painting competition
एलबीएस पीजी कॉलेज में बनाई गई पेंटिंग दिखाते विद्यार्थी, साथ में ​शिक्षक। स्रोत: संस्थान 
गोंडा। एलबीएस पीजी कॉलेज के ललिता सभागार में सोमवार को युवा उत्सव पखवाड़े के तहत सड़क सुरक्षा पेंटिंग प्रतियोगिता कराई गई। इसमें साक्षी ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में शामिल प्रो. अमन चंद्रा, डॉ. पुनीत कुमार और डॉ. ममता शुक्ला ने सड़क सुरक्षा विषय से संबंधित विषयवस्तु के आयामों, प्रस्तुतीकरण व सृजनात्मकता के आधार पर प्रतिभागियों का परीक्षण किया। नैक प्रभारी प्रो. जितेंद्र सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में एमए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा साक्षी तिवारी ने प्रथम, बीए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा ताशु तिवारी ने द्वितीय और बीए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा दृष्टि और बीए तृतीय समेस्टर की छात्रा सृष्टि सिंह ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के डॉ. मिथिलेश कुमार ने कहा, दुनियाभर के देशों में टीबी से सबसे अधिक मौतें हो रही हैं। इसमें 26 प्रतिशत लोग भारत के शामिल हैं। यह बीमारी 15 से 45 आयुवर्ग के लोगों में सबसे अधिक चिह्नित की गई है। इसके उपचार, बचाव और उन्मूलन के लिए सभी को जागरूक होना चाहिए। डॉ. मिथिलेश ने विद्यार्थियों के सवालों का जवाब भी दिया। रेडक्राॅस प्रभारी प्रो. राजीव कुमार अग्रवाल, डॉ. अजीत कुमार मिश्र, डॉ. स्मिता सिंह, डॉ. प्रियंका श्रीवास्तव, प्रतिभा सिंह व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed