{"_id":"5d8114068ebc3e93ac7205ff","slug":"sahu-community-angry-over-calling-murder-an-accident-gonda-news-lko4820581191","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या को दुर्घटना बताने से साहू समाज नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या को दुर्घटना बताने से साहू समाज नाराज
विज्ञापन
गोंडा। इटियाथोक में सुनील साहू की हत्या को दुर्घटना का रूप दिए जाने से साहू समाज के पदाधिकारियों का गुस्सा फूट पड़ा। मंगलवार को पीड़ित परिवारीजनों के साथ साहू समाज के पदाधिकारियों ने जिला पंचायत कार्यालय के सामने धरना देकर छह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौंपा।
साहू समाज के जिलाध्यक्ष श्रीराम साहू ने बताया कि सुनील साहू निवासी नौशहरा इटियाथोक की हत्या कर उसके शव को रेलवे के बीच में डाल दिया गया। पुलिस ने इसे दुघर्टना मानकर मामले में प्राथमिकी भी नहीं दर्ज की, जिससे पीड़ित परिवारीजनों को इंसाफ मिलने की उम्मीद नहीं रह गई है जबकि परिवारीजनों ने अभी तक शव का दाह संस्कार नहीं किया है, उन्हें आशंका है कि सुनील की हत्या कर दी गई है।
इसी को लेकर मंगलवार को साहू समाज के पदाधिकारियों ने जिला पंचायत कार्यालय के सामने टिन शेड में धरना दिया। धरने के अंत में मांगों का ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा जिसमें सुनील साहू के शव का पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों के पैनल से कराने, हत्या का मुकदमा दर्ज कराने, परिवारीजनों को मुआवजा व दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
ज्ञापन देने वालों में राम गोपाल साहू, ओमप्रकाश साहू, अंजनी साहू, संजस साहू, राम सजीवन साहू, रितेश साहू, शिवपूजन साहू, जियालाल साहू, रामकृपाल साहू आदि शामिल रहे।