फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   rupees seven million theft from two houses

दो घरों से सात लाख की चोरी

Thu, 18 Jun 2015 12:10 AM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 18 Jun 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
चोरों ने बीती रात परसपुर व मसकनवा क्षेत्र में दो घरों से सात लाख का माल पार कर दिया। परसपुर क्षेत्र के तिवारी पुरवा पूरे खयरा में घर के पीछे से खिड़की का दरवाजा तोड़कर चोरों ने नकदी व जेवर समेत करीब चार लाख का माल पार कर दिया। चोरों ने घर में रखी आलमारी, अटैची तथा बॉक्स अपने साथ उठा ले गए। जिसमें तकरीबन 3 लाख रुपये के सोने-चांदी के कीमती जेवरात व 1 लाख रुपया नकद चुरा ले गए। मामले में पीड़ित परिवार ने इस आशय की एक तहरीर थाना परसपुर में बुधवार को दी है। वहीं मसकनवा के छपिया थाना क्षेत्र में छत के सहारे घुसे घर से चोरों ने तीन लाख का माल पार कर दिया।
विज्ञापन

थाना परसपुर के ग्राम दिवाकर नगर  तिवारी पुरवा पूरे खयरा निवासी लक्ष्मण ने परसपुर थाने में तहरीर दे कर बताया कि 16-17 जून की रात्रि में  भीषण गर्मी के कारण परिवार के लोग घर के छत पर सो रहे थे।  रात्रि करीब 2 बजे अज्ञात चोर घर के पिछवाड़े लगे खिड़की को तोड़ कर घर में घुस आए। घर में रखी आलमारी, बक्सा तथा अटैची को अपने साथ उठा ले गए। जिसमें रखा तक़रीबन 3 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरातों के साथ 1 लाख रुपये नकद अपने साथ उठा ले गये। बड़ी आलमारी, अटैची घर से तक़रीबन तीन सौ मीटर दूरी पर टूटा हुआ पड़ा था। चोर की इस घटना से आस-पास दहशत व्याप्त हो गया है।
विज्ञापन

लक्ष्मन ने इस आशय की एक तहरीर अज्ञात चोरों के विरुद्ध थाना परसपुर में दे दी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह ने बताया कि चोरी की तहरीर मिली है। जांच कर रिपोर्ट दर्ज कर चोरी का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मसकनवां क्षेत्र के छपिया थाना क्षेत्र के एक गांव मे अज्ञात चोरो ने छत के रास्ते घर मे घुसकर 10 हजार नगदी व तीन लाख रुपये जेवरात की चोरी कर ली। पीडित ने इसकी सूचना छपिया थाने मे दी है। स्थानीय थाना क्षेत्र के मवई गांव निवासी श्री प्रकाश मिश्रा ने बताया कि बीती रात  वह घर के ओसारे में तथा पुत्र राजन व बहु छत पर सो रहे थे। अज्ञात चोर खिड़की के छज्जे के सहारे छत पर चढ़ गये। वहां से सीढ़ी का दरवाजा खोलकर घर मे घुस गये और आंगन के बगल कमरे में जाकर 10 हजार नगदी व तीन लाख के जेवर चुरा ले गये। चोरी गया बक्सा व अटैची घर दक्षिण नहर के पास बरामद हुआ। एसआई  राम सजीवन पोडेय ने बताया कि सूचना मिली है जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed