फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Rules nor protocols, the hospital should not become the home of Corona

आयुक्त ने औचक निरीक्षण कर टीकाकरण स्पेशल ड्राइव का जाना हाल

Wed, 23 Jun 2021 08:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 08:27 PM IST
विज्ञापन
Rules nor protocols, the hospital should not become the home of Corona
गोंडा के मुजेहना सीएचसी पर टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण करते कमिश्नर एसवीएस रंगाराव। - फोटो : GONDA
गोंडा। आयुक्त एसवीएस रंगाराव ने बुधवार को कोविड-19 टीकाकरण स्पेशल ड्राइव माइक्रो प्लान के अंतर्गत कलेस्टर व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर टीकाकरण की स्थिति का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देशित करने हुए कहा कि अपने-अपने क्षेत्र के सीएचसी में प्रतिदिन स्वयं बैठक करके टीकाकरण के कार्यों में गति लाएं।
विज्ञापन

कहा कि टीमों की क्षमता व वैक्सीन की उपलब्धता के अनुसार निर्धारित लक्ष्य से अधिक टीकाकरण का कार्य कराया जाए, जिससे मानक के अनुरूप टीकाकरण से लोगों को अधिकाधिक अच्छादित किया जा सके।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने गोंडा के सीएचसी मुजेहना और निर्धारित कलेस्टर के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय दुल्हापुर व जनपद बलरामपुर के उतरौला सीएचसी के निर्धारित कलेस्टर के अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय पिपराराम का आकस्मिक निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान आयुक्त टीकाकरण के प्रगति से संतुष्ट नहीं दिखे, और तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि वैक्सीन की उपलब्धता के अनुसार निर्धारित लक्ष्य 200 से भी अधिक क्षमता अनुसार टीमें 250 से 300 तक टीकाकरण करके अधिक से अधिक लोगों को मानक के अनुरूप टीकाकरण से आच्छादित करें।
प्राथमिक विद्यालय, दुल्हापुर में आइस पैक पेटी के निरीक्षण के दौरान आइस पिघली होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह हर-हाल में कोल्ड चैन को बनाए रखना सुनिश्चित करें।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त को बलरामपुर के ग्राम पंचायत- पिपराराम के ग्राम प्रधान राधेश्याम ने अवगत कराया कि चिह्नित 572 ग्रामवासियों द्वारा पूरी तरह प्रेरित होकर उनके द्वारा टीकाकरण कराया जा रहा है। आयुक्त ने ग्राम प्रधान से मनरेगा से कराए जा रहे कार्यों के बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed