{"_id":"6939b362f746845a7c0516c2","slug":"rs-185-crore-deposited-in-electricity-bill-relief-scheme-in-one-day-gonda-news-c-100-1-slko1028-148610-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: बिजली बिल राहत योजना में एक दिन में 1.85 करोड़ रुपये जमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: बिजली बिल राहत योजना में एक दिन में 1.85 करोड़ रुपये जमा
Wed, 10 Dec 2025 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 10 Dec 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। बिजली बिल राहत योजना के तहत बुधवार को मंडल के चारों जिलों में 155 स्थानों पर शिविरों काआयोजन किया गया। इन शिविरों में 2,740 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराकर कुल 1.85 करोड़ रुपये का बिल जमा किया। देवीपाटन जोन के मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने बताया कि योजना शुरू होने के बाद से अब तक कुल 20,573 उपभोक्ताओं ने इसका लाभ उठाया है और 11.61 करोड़ रुपये का राजस्व जमा किया गया है। बताया, विभाग बिजली चोरी के मामलों में भी 50 प्रतिशत की छूट दे रहा है। बिजली चोरी के 5,647 उपभोक्ताओं पर 60.63 करोड़ रुपये बकाया हैं, लेकिन अब तक केवल 42 उपभोक्ताओं ने ही इस छूट का लाभ लिया है। योजना के प्रचार-प्रसार के लिए विभिन्न जनसेवा केंद्रों और विद्युत सखियों की मदद ली जा रही है, जिसके लिए उन्हें जमा कराए गए राजस्व में से निर्धारित भुगतान किया जा रहा है। सरस्वती विद्या मंदिर माधवपुरम में एक जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जहां मुख्य अभियंता ने छात्र-छात्राओं को योजना के बारे में बताकर परिजनों को जागरूक करने के लिए कहा। प्रबंधक हनुमान प्रसाद विसेन, प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र पांडेय सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन