{"_id":"c6652ae4e64a1c8df65854fac9709b47","slug":"rovers-rangers-learned-discipline-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोवर्स-रेंजर्स ने सीखा अनुशासन का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोवर्स-रेंजर्स ने सीखा अनुशासन का पाठ
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमएलके महाविद्यालय में गुरुवार को पांच दिवसीय रोवर्स रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ रोवर्स-रेंजर्स को अनुशासन का पाठ पढ़ाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एनके सिंह, मुख्य अतिथि प्रबंध समिति के सचिव कर्नल आरएस भंडारी व विशिष्ट अतिथि आजाद सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया।
अतिथियों ने झंडारोहण करके प्रशिक्षण शिविर की औपचारिक शुरआत की। इस दौरान प्राचार्य ने कहा कि अनुशासन के माध्यम से बच्चों को व्यवस्था, अच्छे आचरण एवं सर्वोत्तम गुणों को प्राप्त करने की आदत का प्रशिक्षण दिया जाता है।
विज्ञापन
कर्नल आरएस भंडारी ने छात्र-छात्राओं को समय की कीमत के बारे में जानकारी देते हुए कर्त्तव्यों के प्रति प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि आजाद सिंह ने दूसरों के लिए काम आने की नसीहत दी।
इस दौरान छात्र-छात्राओं ने गीत संगीत के भी कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। रोवर्स-रेंजर्स प्रभारी डॉ. केके सिंह ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।
शिविर में ट्रेनर गौरव सिंह व सिराजुल हक ने रोवर्स-रेंजर्स को प्रार्थना, झंडागीत, नियम, प्रतिज्ञा, चिन्ह, सैल्यूट, सिद्धांत व ध्वज की जानकारी दी।