{"_id":"6568d16c321437188509f806","slug":"route-trial-of-e-rickshaw-will-begin-coding-will-begin-gonda-news-c-100-1-slko1026-8538-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: ई-रिक्शा का होगा रूट ट्रायल, कोडिंग शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: ई-रिक्शा का होगा रूट ट्रायल, कोडिंग शुरू
Thu, 30 Nov 2023 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 30 Nov 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
गोंडा के गुरुनानक चौराहे के पास ई रिक्शा की कोडिंग कराते प्रभारी एआरटीओ शैलेंद्र तिवारी।
गोंडा। ई-रिक्शा की सवारी करने वाले लोगों को गन्तव्य तक जाने में आसानी होगी। उन्हें किस रूट पर जाना है, इसकी जानकारी ई-रिक्शा के कलर व कोड नंबर से आसानी से पता चल सकेगा। संभागीय परिवहन विभाग के साथ ही यातायात पुलिस ने ई-रिक्शा की कोडिंग शुरू करा दी है। यातायात पुलिस ने 300 से अधिक ई-रिक्शा की कलर कोडिंग करा दी है। जिनके नंबर से रूटवार पहचान हो सकेेगी। कोडिंग पूरी होने के बाद ई-रिक्शा का जल्द ही रूट ट्रायल होगा।
संभागीय परिवहन विभाग में छह हजार से अधिक ई-रिक्शा पंजीकृत है। इनमें से शहरी क्षेत्र में चार हजार तो ग्रामीण क्षेत्र में दो हजार ई-रिक्शा का संचालन हो रहा है। चार हजार ई-रिक्शा के संचालन से शहर में जाम की स्थिति बनी रहती थी। शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए संभागीय परिवहन विभाग ने ई-रिक्शा की कोडिंग का प्लान तैयार किया। इसी प्लान के तहत संभागीय परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने प्रथम चरण में शहरी क्षेत्र में ई-रिक्शा की कोडिंग शुरू की है। दूसरे चरण में ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित ई-रिक्शा की कोडिंग कराई जाएगी। कोडिंग पूरी होने के बाद ई-रिक्शा का रूट ट्रायल होगा।
ऐसे होगी कलर व नंबर से रूट कोडिंग
- रूट नंबर-एक-पीली पट्टी पर सफेद नंबर-रेलवे स्टेशन से पोर्टरगंज तक
- रूट नंबर-दो-सफेद पट्टी पर काला नंबर-रेलवे स्टेशन से बड़गांव होते हुए मनकापुर बस स्टाॅप से सद्भावना पुलिस चाैकी तक
- रूट नंबर-तीन-हरी पट्टी पर सफेद नंबर-रोडवेज तिराहा से मिश्रौलिया पुलिस चाैकी तक
- रूट नंबर-चार-लाल पट्टी पर सफेद नंबर-एलबीएस से आईटीआई चौराहा होते हुए झंझरी तिराहा सद्भावना पुलिस चौकी तक
- रूट नंबर-पांच-काली पट्टी पर सफेद नंबर-मिश्रौलिया से बस स्टैंड तिराहा से गुरुनानक चौराहा होते हुए मनकापुर बस स्टैंड तक
प्रथम चरण में शहर क्षेत्र में कोडिंग
ई-रिक्शा की कलर व नंबर कोडिंग शुरू की गई है। तीन सौ ई-रिक्शा की कोडिंग कराई जा चुकी है। प्रथम चरण में शहरी क्षेत्र में इसके बाद ग्रामीण क्षेत्राें में कोडिंग कराई जाएगी। कोडिंग का काम पूरा होने पर रुट ट्रायल कराया जाएगा। तय रूट पर ही ई-रिक्शा चलेंगे। इससे शहर में लगने वाले जाम से निजात मिलेगी। कोडिंग के बाद गैर रूट पर ई-रिक्शा का संचालन पाया गया तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
- शैलेंद्र तिवारी, प्रभारी सहायक संभागीय अधिकारी प्रवर्तन