{"_id":"5d2e04c38ebc3e6cc30e89d5","slug":"rode-made-by-lekhpal-in-the-faem-gonda-news-lko471075692","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपाल ने खेत में बनवा दी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपाल ने खेत में बनवा दी सड़क
विज्ञापन
गोंडा। लेखपाल ने प्रॉपर्टी डीलर से मिलकर किसान की जमीन में सड़क पटवा दी। किसान को इस बात की जानकारी होने पर जब उसने मना किया तो प्रॉपर्टी डीलर व अन्य कब्जेदार उससे भिड़ गए और जान से मारने की धमकी दी। परेशान किसान ने इस मामले में लेखपाल व प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ एंटी भू माफिया टास्क फोर्स से की है।
सदर तहसील के ग्राम श्रीनगर बाबा निवासी पवन कुमार श्रीवास्तव व वासुदेव मिश्रा ने एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स से अपनी जमीन कब्जा करने की शिकायत की है। किसानों ने आरोप लगाया है कि सड़क किनारे उनकी जमीन है। जबकि उनकी जमीन के पीछे एक प्रॉपर्टी डीलर ने जमीन खरीदी है।
डीलर ने अपनी जमीन की प्लाटिंग कर ऊंची कीमत पर बेचने के लिए क्षेत्रीय लेखपाल अरुण शर्मा से मिलीभगत कर दोनों किसानों की जमीन में पैमाइश कर जबरन सड़क पटवा दी। जब किसानों को जानकारी हुई तो किसानों ने ऐसो करने से उन्हें मना किया। इसपर प्रॉपर्टी डीलर व उसके सहयोगियों ने उनसे अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
इस बारे में लेखपाल अरुण शर्मा का कहना है कि उन्होंने ग्राम प्रधान के बताने के मुताबिक सड़क पटवाई है। उन्होंने पैमाइश कर किसानों के खेत में सड़क नहीं निकलवाई है। प्रॉपर्टी डीलर्स से उनका कोई संबंध नहीं है।