फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Roadways buses will run on 10 rural routes

Gonda News: 10 ग्रामीण रूटों पर दौड़ेंगी रोडवेज बसें

Thu, 12 Mar 2026 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 12 Mar 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Roadways buses will run on 10 rural routes
गोंडा। ग्रामीणों को बेहतर यातायात सुविधा देने के लिए परिवहन निगम ने 10 ग्रामीण रूटों पर रोडवेज बसें चलाने की योजना तैयार की है। इन रूटों के 150 से अधिक गांवों को सीधी बस सेवा से जोड़ने की तैयारी है।
विज्ञापन

पहले चरण में गोंडा डिपो से दो रूटों पर बस सेवा शुरू की जाएगी। इनमें गोंडा-करनैलगंज-चकरौत-अयोध्याधाम रूट करीब 90 किलोमीटर लंबा होगा। इस रूट पर बस रोजाना दो फेरे लगाते हुए करीब 180 किलोमीटर का सफर तय करेगी। वहीं, गोंडा-रामापुर-दुबहा बाजार रूट करीब 35 किलोमीटर लंबा होगा, जिस पर बस दिनभर में चार फेरे लगाकर करीब 140 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। प्रस्तावित योजना के तहत बसें सुबह करीब छह बजे ग्रामीण इलाकों से चलकर 15 से 20 गांव से गुजरते हुए सुबह 10 बजे तक जिला मुख्यालय पहुंचेंगी। इसके बाद शाम चार बजे वापस रवाना होकर रात आठ बजे तक गांवों में लौट आएंगी।
विज्ञापन

एआरएम कपिलदेव ने बताया कि इस योजना से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को जिला व ब्लॉक मुख्यालय तक आने-जाने में सुविधा मिलेगी। योजना के तहत किराया तय करने के लिए जिला स्तरीय समिति गठित की जाएगी, जो किफायती किराया निर्धारित करेगी। साथ ही निजी बस ऑपरेटरों को भी परमिट में छूट देकर योजना से जोड़ने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed