फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Roadways bus trips will increase on Diwali and Chhath

Gonda News: दीपावली व छठ पर बढ़ेंगे रोडवेज बसों के फेरे

Mon, 06 Nov 2023 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 06 Nov 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus trips will increase on Diwali and Chhath
गोंडा। दीपावली व छठ पूजा पर उमड़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम ने तैयारी कर ली है। निगम यात्रियों की सुविधा के लिए लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज समेत कई रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाएगा। लखनऊ रूट पर अभी तक बसें 36 फेरे लगाती थीं। मगर दीपावली व छठ पूजा पर 70 फेरे लगाएंगी। 10 से 20 नवंबर तक फेरे बढ़ाए जाएंगे और इस बीच रोडवेजकर्मियों की छुट्टियां भी निरस्त कर दी गई हैं।
विज्ञापन

रोडवेज बस स्टेशन से तकरीबन 13 हजार यात्री रोज यात्रा करते हैं। त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ रोजाना 15 हजार तक पहुंच जाती है। इसको देखते हुए परिवहन निगम ने दीपावली व छठ पूजा के मद्देनजर रोडेवेज बसों के फेरे में इजाफा करने का निर्णय लिया है। यहां से प्रमुख रूटों लखनऊ, कानपुर, बहराइच, अयोध्या, प्रयागराज के लिए बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। लखनऊ रूट पर रोडवेज बसें 36 की जगह 70 फेरे लगाएंगी।
विज्ञापन



चौबीस घंटे खुला रहेगा पूछताछ
यात्रियों की सुविधा के लिए निगम चौबीस घंटे पूछताछ केंद्र खोलेगा। संचालन के दौरान बसों में आने वाली तकनीकी खराबी को समय से ठीक करने के लिए कार्यशाला के कर्मचारियों की भी चौबीस घंटे ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



शिफ्टवार लगेगी ड्यूटी
परिवहन निगम परिसर में यात्रियों के संग ही कर्मचारियों की सुविधा के लिए कंट्रोल रूम की स्थापना की जाएगी। जहां तीन शिफ्ट में कर्मचारियों की आठ-आठ घंटे के हिसाब से ड्यूटी लगाई जाएगी।



दीपावाली व छठ पूजा को लेकर यात्रियों की बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए तैयारी कर ली गई है। बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। कंट्रोल रूम स्थापित कर कर्मचारियों की शिफ्टवार चौबीस घंटे ड्यूटी लगाई गई है। सभी कर्मचारियों की 10 से 20 नवंबर तक छुट्टी निरस्त कर दी गई है।
- कपिलदेव, एआरएम रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed