{"_id":"6a4fedcdcfe2d63f7002dbf4","slug":"roads-turned-into-ponds-and-pools-after-just-an-hour-of-rain-gonda-news-c-100-1-slko1028-161905-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: एक घंटे की बारिश में सड़कें बनीं ताल-तलैया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: एक घंटे की बारिश में सड़कें बनीं ताल-तलैया
Fri, 10 Jul 2026 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 10 Jul 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के उदास चेहरे बृहस्पतिवार को हुई झमाझम बारिश से खिल उठे। एक घंटे से अधिक समय तक हुई मूसलाधार बारिश खेती किसानी के लिए तो मददगार बनी लेकिन अधिकांश इलाकों में जलभराव से आम जन को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ा। कमिश्नरी, कलेक्ट्रेट, मेडिकल कॉलेज समेत शहर के कई मोहल्लों में जलभराव के बाद कई रास्तों पर काफी देर तक जाम की स्थिति से लोगों को जूझना पड़ा।
बृहस्पतिवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाना शुरू हो गए थे। 11 बजे के बाद झूम कर बरसे बदरा ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी। किसान भी खेत तैयार करने और धान रोपाई में जुट गए। पथवलिया के शिवकुमार, वीरेंद्र, दीनानाथ, राजेंद्र ने बताया कि बारिश न होने से धान रोपाई नहीं कर पाए थे। अब पर्याप्त पानी मिल गया है।
दूसरी तरफ एक घंटे की तेज बारिश से शहर में जलनिकासी व्यवस्था की पोल खुल गई। कमिश्नर कार्यालय परिसर, कलेक्ट्रेट परिसर, गोंडा-लखनऊ मार्ग पर पोर्टरगंज, टॉमसन इंटर कॉलेज के सामने विष्णुपुरी कॉलोनी जाने वाले मार्ग पर पानी भर गया। पटेलनगर ईदगाह के सामने भी सड़क तालाब बन गई।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज परिसर भी पानी भर जाने से मरीजों को इलाज पाने के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ी। जगह-जगह हुए जलभराव के कारण छुट्टी के बाद स्कूली बच्चों को घर लाने में भी अभिभावकों को काफी दिक्कत उठानी पड़ी।