{"_id":"fd3b811eb7d8e7ac1ea51a0e069fc919","slug":"roads-must-be-repaired-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क को दुरुस्त कराया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क को दुरुस्त कराया जाए
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा विधायक बावन सिंह ने भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय को पत्र लिखकर कौड़िया बाजार से महराजगंज के बीच उखड़ी पड़ी सड़क के लिए धन मांगा है। उनका कहना है कि कौड़िया बाजार से यह सड़क बलरामपुर रोड पर जाकर मिलती है, जो तीन वर्षों से उखड़ी पड़ी है। इसके लिए उन्होंने ग्रामीण विकास मंत्री चौधरी वीरेंद्र सिंह को पत्र लिखकर उखड़ी पड़ी सड़क के लिए धन मुहैया कराते हुए इसका काम जल्द पूरा कराने की मांग की है।
विधायक बावन सिंह का कहना है कि धनाभाव के कारण सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पा रहा है। विधानसभा क्षेत्र कटरा बाजार से सीधे बलरामपुर जनपद को जोड़ने वाली यह सड़क तीन वर्षों से उखड़ी पड़ी है। तीन साल पहले पीएमजीएसवाई में इस सड़क को निर्माण की स्वीकृति मिली थी, लेकिन निर्माण में बरती जाने वाली लापरवाही के चलते जुलाई 2014 में दिल्ली से आई एक उच्च स्तरीय टीम ने इस सड़क का निरीक्षण किया।
इसके बाद से सड़क का निर्माण कार्य ठप पड़ा है। इतना ही नहीं निरीक्षण के बाद इस सड़क का चौड़ीकरण व उच्चीकरण कराने के लिए ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग पीआईयू-2 से ठेकेदारों का अनुबंध कराकर काम दोबारा से शुरू कराया गया। इसके बाद पूरी सड़क को जेसीबी लगाकर खोद डाला गया और मार्ग पर पत्थर डाल दिए गए, लेकिन उसके बाद से धन की अनुपलब्धता के चलते काम बंद पड़ा है।