फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Roads are being constructed at a sluggish pace even after receiving budget of crores

करोड़ों का बजट मिलने के बाद भी सुस्त गति से बन रहीं सड़कें

Wed, 11 Dec 2019 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
Roads are being constructed at a sluggish pace even after receiving budget of crores
गोंडा में खोंडारे से दर्जीकुंआ जर्जर रोड। - फोटो : GONDA
गोंडा। करोड़ों की लागत से बन रही सड़कों का निर्माण धीमी गति से चल रहा है। 178 करोड़ की लागत से हो रहे बेलसर रोड का निर्माण हो या 456 करोड़ की फोरलेन का। इनका निर्माण समय से पूरा ही नहीं हो पा रहा है। इससे आवागमन की व्यवस्था प्रभावित है। इसी तरह कई सड़कों का हाल है। दो सड़कों की तो स्वीकृति के बाद आज तक निर्माण ही नहीं शुरू हो पाई है। जबकि इन सभी सड़कों का निर्माण नवंबर में पूरा हो जाना था।
विज्ञापन

जिले की सड़कों की स्थिति बद से बदतर है और योगी सरकार ने कई सड़कों की सौगात जिले की दी थी। स्थिति यह है कि सड़कों के निर्माण शुरू तो हुई लेकिन उनकी गति नही बढ़ रही है। स्थिति यह है कि सड़के समय से पूरी ही नही हो पा रही हैं। फोरलेन का निर्माण तो वर्ष 2016 से ही चल रहा है। सरकार ने भी बजट जारी किया और कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए। 456 करोड़ से लागत से बनने वाली यह सड़क जरवलरोड से गोंडा तक बननी है। लेकिन शहर में ही बड़गांव से जय नरायन चौराहे तक सड़क अभी अधूरी पड़ी है।
विज्ञापन

अतिक्रमण के बहाने कार्य को रोके रखा गया है। जो सड़क बनी भी है वह अभी अंतिम रुप से पूरी नही हो पाई है। जहांगिरवा रेलवे लाइन से भंभुवा तक की रोड़ अधूरी है। इसी तरह गोंडा से उमरी बेगमगंज के लिए 175 करोड़ की लागत से सड़क बन रही है और यह सड़क भी सिसक-सिसक कर बन रही है। अभी तक सड़क पूरी नहीं हो पाई है। इसी तरह गौरा क्षेत्र में कई सड़कों का निर्माण स्वीकृति हुआ था और निर्माण का कार्य जोर-शोर से शुरू हो गया था। मसकनवां चंद्रदीप घाट से चंादनी चौक तक 26 किमी लंबी रोड के निर्माण के लिए 54 करोड़ रुपये का बजट पास हुआ है और कार्य शुरू हो गया। इसका निर्माण भी धीमी गति से हो रही है, यह भी अधूरी ही है। इसी तरह कई और सड़कें हैं जिनका निर्माण अधूरा है। इससे जिले की करीब 6 लाख आबादी की आवागमन प्रभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन सड़कों का निर्माण तो लापरवाही में ही अटका
115 करोड़ की लागत से तीन सड़कों की स्वीकृति हुई और खूब प्रचार भी लोगों ने किया। अभी तक निर्माण न शुरू होने से हर कोई अवाक है कि आखिर सड़क का क्या हुआ। बताया जा रहा है कि एक सड़क पृथ्वीनाथ मंदिर तक की है जो लोगों की आस्था से जुड़ा हुआ है और इस रोड का निर्माण भी नही शुरू हो पाया है। इस सड़क निर्माण 22 किमी तक 56 करोड़ से होना था। इसी तरह करनैलगंज से हजूरपुर तक 12 किमी रोड निर्माण 27 करोड़ रुपये से होना था। इसके अलावा मनकापुर से बभनान तक 23 किमी रोड का निर्माण 39 करोड़ से होना था। इस पर कार्य ही शुरू नहीं हो पाया है।

सड़कों के निर्माण में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है। अभियंताओं से सड़कों के निर्माण की स्थिति की रिपोर्ट ली जा रही है। कार्य पूरा कराने पर जोर दिया जा रहा है। -शशिभूषण, मुख्य अभियंता पीडब्लूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed