फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   road,inspection,gonda,construction

सड़क की मरम्मत के नाम पर हो रहा घटिया काम

Fri, 28 Oct 2022 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
road,inspection,gonda,construction
गोंडा के बालपुर-कटरा बाजार मार्ग पर सड़क मरम्मत कार्य की जांच करते सीडीओ।-संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। सड़कों की मरम्मत करने में भी खामियां सामने आने लगी हैं। बालपुर-कटरा बाजार मार्ग की मरम्मत पर 55.58 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। शुक्रवार को सीडीओ गौरव कुमार ने सड़क की जांच की जांच की और सड़क निर्माण का नमूना लिया है। मरम्मत कार्य से संतुष्ट नजर नहीं आए हैं। उन्होंने ग्रामीण अभियंत्र विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि पूरे मामले की जांच करके सुधार कराएं। उन्होंने रिपोर्ट भी मांगी है।
विज्ञापन

जिले में सड़कों पर मरम्मत कार्य इस समय बड़े स्तर पर चल रहे हैं। सीडीओ ने सड़कों की जांच शुरू कर दी है। इसी क्रम में शुक्रवार को एक सड़क की स्थिति देखकर नाराज हो गए। उन्होंने कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिकारियों को बुलाकर सड़क की स्थिति दिखायी। साथ ही निर्माण कार्य की जांच के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो खामी है उसे दूर कराएं। उन्होंने कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल कटरा बाजार के छात्रावास के निर्माण की स्थिति भी देखी। इसकी भी जांच करने और जो भी कमी है उसे दूर कराने के निर्देश दिए हैं। सीडीओ ने कहा कि निर्माण कार्यों में मानक की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed