{"_id":"635c1f600644f5231a24c6a8","slug":"road-gonda-gonda-news-lko654605512","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 सड़कों का लोकार्पण,आसान होगा सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 सड़कों का लोकार्पण,आसान होगा सफर
विज्ञापन
गोंडा के खरगूपुर में सड़को का लोकार्पण करते सांसद कीर्तिवर्धन सिंह व विधायक विनय कुमार द्विवेदी
- फोटो : GONDA
खरगूपुर (गोंडा)। तीन विकास खंडों में 39.34 करोड़ की 12 सड़कों का निर्माण पूरा हो गया है। इसका लोकार्पण शुक्रवार को सांसद व विधायक ने किया। 39.54 लाख की लागत से 57 किमी. बनी सड़कों का लोकार्पण पृथ्वीनाथ तिराहे पर सांसद कीर्तिवर्धन सिंह व क्षेत्रीय विधायक विनय कुमार द्विवेदी ने संयुक्त रूप से किया।
लोकार्पण में रुपईडीह में खरगूपुर लोनावादरगाह मार्ग, आर्यनगर से पृथ्वीनाथ मार्ग, विकास खंड इटियाथोक में पूरे महालोनिया बनकट, विकासखंड मुजेहना में बाबागंज मोतीगंज रोड से मुड़ावन पुरवा वाया नय पुरिया मार्ग सहित 27 किलोमीटर लंबाई की चार सड़कें 18 करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से बनाई गईं हैं। वहीं, विकास खंड इटियाथोक में गोंडा बलरामपुर रोड, इटियाथोक रेहरा बाजार बाबागंज मार्ग,दौदापुर से परसिया गूदर, गोंडा बलरामपुर मार्ग से लखनीपुर मार्ग सहित 30 किलोमीटर लंबाई की पांच सड़कों का 20.93 लाख की लागत से शिलान्यास किया गया।
इससे पूर्व सांसद कीर्तिवर्धन सिंह व विधायक विनय कुमार द्विवेदी ने प्रदेश व केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का बखान किया। जनसभा को डॉ. ओपी मिश्र, भाजपा जिलामहामंत्री आशीष त्रिपाठी ने भी संबोधित किया। इस मौके पर राजीव रस्तोगी, राजेश सिंह, रमाशंकर मिश्रा, मुख्य पुजारी जगदंबा प्रसाद तिवारी, धर्मेंद्र मिश्रा, राजेश सोनी, डॉ. दिनेश तिवारी, पदुमनाथ शुक्ल, रविंद्र कश्यप, संजीव गुप्ता, सोहनलाल भारती, द्वारिका प्रसाद गोस्वामी, राज कुमार गोस्वामी, राजा सोनी, महेंद्र तिवारी, बृज भूषण ओझा, अरविंद मिश्रा, सूरज शुक्ल, हरिशंकर तिवारी आदि रहे।