फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   road,buddhiest

21 करोड़ से संवरेगी बौद्ध स्थल को जोड़ने वाली सड़क

Fri, 22 Apr 2022 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
road,buddhiest
फोटो-6क्त्रस् गोंडा में गोकरननाथ शिवाल- बलुआ घाट मार्ग पर उखड़ी गिट्टियां। -संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। भगवान बुद्ध की तपोस्थली श्रावस्ती पहुंचने के लिए अब गड्ढायुक्त सड़क पर हिचकोले खाते हुए यात्रा नहीं करना पड़ेगी। गोकरननाथ शिवाला से बलुआ घाट तक 7.30 किलोमीटर जर्जर सड़क के चौड़ीकरण कार्य की मंजूरी मिल गई है। 21 करोड़ के खुल खर्च से जिले को बौद्ध स्थल तक जोड़ने वाली सड़क का कायाकल्प कर इसे चार लेन युक्त बनाया जाएगा। इस कार्य के लिए 2.15 करोड़ की पहली किश्त को शासन अवमुक्त भी कर दिया गया है।
विज्ञापन

इस जर्जर सड़क पर बने गड्ढों से होकर हर रोज करीब 15 हजार यात्रियों को यात्रा करना पड़ रही थी। गोंडा के साथ ही बलरामपुर व बहराइच जिले के सीमावर्ती गांवों के लोग भी श्रावस्ती तक जाने के लिए इसी सड़क मार्ग का उपयोग करते हैं। 7.30 किलोमीटर लंबी इस सड़क के चौड़ीकरण व कायाकल्प के लिए शासन की ओर से 21.58 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। इसमें से 2.15 करोड़ की पहली किश्त राशि को अवमुक्त भी कर दिया गया है।
विज्ञापन

श्रावस्ती को जोड़ने वाली यह सड़क खरगूपुर-इटियाथोक मार्ग से भगवानदीन पुरवा होते हुए बलुआघाट तक जाती है। इससे खरगूपुर बाजार को बाईपास करते हुए श्रावस्ती एयरपोर्ट तक सीधे पहुंचना आसान हो जाएगा। लोक निर्माण विभाग के जेई मनोज कुमार सिंह ने बताया कि प्रस्तावित चौड़ीकरण कार्य की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद अब जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग बोले, सड़क चौड़ीकरण से मिलेगी राहत
खरगूपुर कस्बा निवासी राजा सोनी ने बताया कि इस सड़क की स्थिति बहुत ही जर्जर हो गयी थी। इसके निर्माण से लोगों को श्रावस्ती तक यात्रा करने में सहूलियत तो मिलेगी ही साथ ही पर्यटन रूट बन जाने से क्षेत्र का भी विकास होगा। संन्यासीजोत निवासी बलराम यादव कहते हैं कि सड़क के जर्जर होने से पिछले बरसात के मौसम में घर के दरवाजे तक बरसात का पानी भर जाता था। इससे घर मे आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब इस परेशानी से राहत की उम्मीद बंधी है। खरगूपुर इमिलिया निवासी पदुमनाथ शुक्ला ने बताया कि वर्षों से टूटी सड़कों पर लोग चलने के लिए मजबूर थे, शासन से मंजूरी मिलने के बाद लोगों में खुशी है। भगवानदीनपुरवा गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार मिश्र का कहना है कि इस सड़क को बनवाने के लिए कई बार सांसद व विधायक से मुलाकात कर मांग की गई थी अब बौद्ध परिपथ को जोड़ने वाली इस सड़क के निर्माण से लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed