{"_id":"5e73ca758ebc3e72f126bc0a","slug":"road-accident-gonda-news-ali2295296126","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंती में गिरा टेंपो, 36 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंती में गिरा टेंपो, 36 लोग घायल
विज्ञापन
खंती में पड़ा टेंपो।
- फोटो : GONDA
बृहस्पतिवार देर शाम गोंडा अलीगढ़ मार्ग स्थित ग्राम कोढा के निकट बाइक सवार को बचाने के फेर में मजदूरों से भरा टेंपो अनियंत्रित होकर खंती में गिर गया। हादसे में करीब 40 लोग घायल हो गए। कुछ लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को मलखान सिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अलीगढ़ निवासी एक ठेकेदार आलू बीनने के लिए मजूदर लेकर क्षेत्र में काम करने आया था। बृहस्पतिवार शम करीब 7:00 बजे सभी मजदूर महिला व पुरुष टेंपो में सवार होकर अलीगढ़ जा रहे थे। ग्राम कोढा पर हनुमान मंदिर के पास सामने से आ रही बाइक को बचाने के फेर में टेंपो अनियंत्रित हो गया। सड़क के सहारे खंती में गिर गया। टेंपो गिरते ही चीख पुकार मच गई। आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर जमा हो गए। उन्होंने घायलों को खंदी से निकाला। सूचना पर पुलिस पहुंच गई।
पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से अलीगढ़ मलखान सिंह अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार करीब 49 लोग टैंपो में सवार थे। जिनमें कुछ बच्चे भी शामिल थे। खंदी में भरे पानी में टेंपो के नीचे लोगों के दबे होने की आशंका पर जेसीबी की मदद से टेंपो को बाहर निकाला गया। उधर बाइक सवार भी घायल बताया जा रहा था, जिसके बारे में जानकारी नहीं मिल सकी।